Newsआष्टाइछावरग्वालियरजबलपुरजावरनसरुल्लागंजबुदनीभोपालमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

आरएसएस का पथ संचलन भैरूंदा में निकला, 19 अक्टूबर को रेहटी में भी निकलेगा

सीहोर। दशहरा पर्व के अवसर पर हर वर्ष निकलने वाला राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का पथ संचलन इस बार भी निकाला गया। इस दौरान संघ के स्वयंसेवक कदमताल करते हुए आगे बढ़ते रहे। पथ संचलन का आयोजन दशहरा पर्व के अगले दिन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में संघ के स्वयंसेवक शामिल हुए। इसी कड़ी में 19 अक्टूबर को जिले के रेहटी खंड द्वारा भी नगर के प्रमुख मार्गों से पथ संचलन निकाला जाएगा।
भैरूंदा खंड के पथ संचलन की शुरूआत नगर की कृषि उपज मंडी से की गई। इस दौरान सभी स्वयंसेवक संघ के गणवेश में पथ संचलन में शामिल रहे। पथ संचलन कृषि उपज मंडी से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग से दुर्गा मंदिर चौराहा, जेपी मार्केट, रॉयल मार्केट, गांधी चौक, किसान मोहल्ला, भदभदा रोड से वापस मुख्य मार्ग से सेमलपानी जोड़ होते हुए सीहोर नाका, बस स्टैंड, दुर्गा चौक, शास्त्री कॉलोनी, गणेश चौक, शनि मंदिर से वापस कृषि उपज मंडी प्रांगण में पहुंचा। यहां पर पथ संचलन का समापन किया गया। संघ के पथ संचलन का नगर में जगह-जगह स्वागत, सत्कार भी किया गया। इस दौरान नगर के व्यापारी, सामाजिक संगठनों, सहित शहरवासियों ने फूलों की वर्षा की। पथ संचलन के दौरान सभी स्वयंसेवक जयश्रीराम, वंदे मातरम्, भारत माता की जयकारों के साथ कदमताल करते हुए आगे बढ़ते रहे। आरएसएस के पथ संचलन में भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, नगर परिषद अध्यक्ष मारूति शिशिर, भाजपा भैरूंदा मंडल अध्यक्ष धीरज पटेल सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक शामिल रहे।
19 अक्टूबर को रेहटी में निकलेगा पथ संचलन-
दशहरा पर्व पर हर वर्ष निकलने वाला पथ संचलन रेहटी खंड द्वारा 19 अक्टूबर दिन शनिवार के दिन निकाला जाएगा। इस दौरान दोपहर 3 बजे चोपड़ा कालोनी पार्क से पथ संचलन की शुरूआत होगी। इससे पहले आरएसएस रेहटी खंड के सभी पदाधिकारी, स्वयंसेवक यहां पर गणवे मेें एकत्रित होंगे। पथ संचलन चौपड़ा कॉलोनी पार्क से प्रारंभ होकर हॉस्पिटल गेट, रेंज गेट, पुराना बस स्टैंड, नयागांव मार्ग, नया बस स्टैंड, मालीपुरा, हनुमान चौक, होली टेकरा, बाजार, नया कुआं, गांधी चौक, कुम्हार मोहल्ला, छतरी मोहल्ला होते हुए वापस चौपड़ा कालोनी पार्क पहुंचेगा। यहां पर पथ संचलन का समापन किया जाएगा। इस दौरान संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा स्वयंसेवकों को बौद्धिक संबोधन भी दिया जाएगा।
संघ से वर्तमान के साथ-साथ भविष्य भी सुरक्षित है : मनोज शास्त्री
भैरूंदा में पथ संचलन के दौरान बौद्धिक सत्र भी हुआ। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मनोज शास्त्री ने कहा कि ’संघ शक्ति कलयुगे’ अर्थात कलयुग में संघ की शक्ति ही महत्वपूर्ण है। संघ है तो हमारा वर्तमान भी सुरक्षित है और भविष्य भी। प्रांतीय अधिकारी बृजकिशोर भार्गव ने कहा कि संघ आज अपने 99वें वर्ष पूर्ण कर, 100वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। इन 100 वर्षों की यात्रा में संघ के माध्यम से कई सारे परिवर्तन हुए। जिस देश में लोग अपने आपको हिन्दू कहने में शर्म महसूस करते थे, आज इतने वर्ष बाद गर्व से कहते हैं कि हम हिन्दू हैं। हर स्वयंसेवक को अपने हस्ताक्षर हिंदी भाषा में करना चाहिए। संघ द्वारा समाज परिवर्तन के पांच बिंदु को लेकर बताया कि आज संघ समाज को कुटुंब परिवार, नागरिक शिष्टाचार, स्व का बोध, पर्यावरण और समरसता को लेकर कार्य कर रहा है। हमारे सरसंघचालक मोहन भागवतजी ने विजयदशमी उत्सव पर संबोधित करते हुए कहा कि प्रामाणिकता से, निःस्वार्थ भावना से देश, धर्म, संस्कृति व समाज के हित में जीवन लगा देने वाले ऐसी विभूतियों को हम इसलिए स्मरण करते हैं कि उन्होंने हम सबके हित में कार्य तो किया है ही, अपितु अपने स्वयं के जीवन से हमारे लिए अनुकरणीय जीवन व्यवहार का उत्तम उदाहरण उपस्थित किया है। बौद्धिक संबोधन में बताया गया कि महिलाओं की ओर देखने की हमारी दृष्टि “मातृवत् परदारेषु” हमारी सांस्कृतिक देन है, जो हमें हमारी संस्कार परम्परा से प्राप्त होती है। परिवारों में तथा समाज जिनसे मनोरंजन के साथ ही जाने-अनजाने प्रबोधन भी प्राप्त कर रहा है, उन माध्यमों में इसका भान न रहना, इन मूल्यों की उपेक्षा या तिरस्कार होना बहुत महंगा पड़ रहा है। हमें परिवार, समाज तथा संवाद माध्यमों के द्वारा इन सांस्कृतिक मूल्यों के प्रबोधन की व्यवस्था को फिर से जागृत करना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Užitečné tipy a triky na každý den, chutné recepty a užitečné články o zahradničení - to všechno naleznete na našem webu. Buďte inspirativní a objevte skrytý potenciál své zahrady s našimi informacemi a návody. Buďte sebou, buďte kreativní a buďte zdraví s našimi praktickými tipy pro každodenní život! Jak krmit nosnice Seznam věcí, které by neměly být sušeny na Odborníci odhalili důležitou chybu zvyšující riziko hypertenze Jak se zbavit pachutě česneku: tři Chcete-li zjistit nejlepší triky a recepty pro domácí vaření, zahradničení a životní styl, jste na správném místě! Naše stránka je plná užitečných článků a návodů, které vám pomohou vytvořit zdravý a pohodlný životní styl. Navštivte nás pravidelně pro nové tipy a triky pro vaši kuchyni, zahradu a každodenní život.