Newsआष्टाइछावरइंदौरग्वालियरजबलपुरजावरनसरुल्लागंजबुदनीभोपालमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

25 अक्टूबर को बंद रहेगा सलकनपुर मंदिर, 26 अक्टूबर को लगेगा पशुपतिनाथ बाराखंबा मेला

एमपी के सबसे बडे मेले की तैयारियों में जुटा प्रशासन, लाखों की संख्या में पहुंचते हैं लोग

सीहोर। दीपावली के अगले दिन 25 अक्टूबर शाम को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण खंड सूर्य ग्रहण लगेगा, जिसका असर भारत में भी देखने को मिलेगा। 25 अक्टूबर को सभी मंदिर सहित सलकनपुर देवीधाम मंदिर भी बंद रहेगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए सलकनपुर मंदिर समिति के अध्यक्ष महेश उपाध्याय एवं सचिव रामकिशोर दुबे ने बताया कि सूर्यग्रहण के कारण मां बिजासन धाम मंदिर 25 अक्टूबर को बंद रहेगा। मंदिर ग्रहण के बाद साफ-सफाई के साथ 26 अक्टूबर को सुबह की आरती के समय खुलेगा। इसके बाद ही मातारानी के दर्शन शुरू होंगे। इधर जिले के इछावर के समीप दीपावली के अगले दिन लगने वाला पशुपतिनाथ बाराखंबा मेला भी इस बार 26 अक्टूबर को लगेगा। इसकी तैयारियों को लेकर कलेक्टर, एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने बैठक की एवं तैयारियों के संबंध में दिशा-निर्देश दिए।
मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मेला है बाराखंबा का पशुपतिनाथ मेला-
दीपावली के अगले दिन सीहोर जिले के इछावर के समीप एवं राजधानी भोपाल से करीब 70 किलोमीटर दूर पशुपतिनाथ बाराखंबा मेला आयोजित किया जाता है। यह मेला मध्यप्रदेश के सबसे बड़े मेलों में शुमार है। मेला वर्षों से आयोजित किया जाता है। इस दिन यहां पर लाखों की संख्या में लोग पहुंचते हैं एवं बाराखंबा स्थित मंदिर में अपनी मवेशियों का दूध चढ़ाते हैं। इससे उनके मवेशी कभी बीमार नहीं होते हैं। इस दिन यहां पर लाखों लीटर दूध चढ़ाया जाता है। इस बार दीपावली के अगले दिन सूर्यग्रहण के कारण यह मेला इस बार 26 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। इधर कोरोना महामारी की वजह से भी बीते दो सालों से बाराखंबा में आयोजित होने वाला मेला प्रभावित हो रहा था। मेले की तैयारियों को लेकर अधिकारियों एवं मंदिर समिति सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर, एसपी मयंक अवस्थी, एएसपी गीतेश गर्ग, इछावर एसडीएम विष्णुप्रसाद यादव, इछावर तहसीलदार, थाना प्रभारी उषा मरावी, नगर पंचायत सीएमओ अशोक शुक्ला, जनपद पंचायत सीईओ राजधर पटेल, वनमंडल अधिकारी राजकुमार शिवहरे, पीडब्ल्यू अधिकारी आरके गुप्ता, पशुपतिनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष कैलाश पटेल सेंधव, सचिव रामसिंह विश्वकर्मा, सरपंच प्रतिनिधि बलवंत पटेल, सचिव सहित ग्रामीण उपस्थित रहे। अधिकारियों और समिति सदस्यों ने मेले की व्यवस्थाओं को लेकर विचार विमर्श किया गया।
25 अक्टूबर को बंद रहेगा सलकनपुर स्थित मां बिजासन मंदिर-
दीपावली के अगले दिन 25 अक्टूबर शाम को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण खंड सूर्य ग्रहण लगेगा, जिसका असर भारत में भी देखने को मिलेगा। 25 अक्टूबर को सभी मंदिर सहित सलकनपुर देवीधाम मंदिर भी बंद रहेगा, इसलिए 25 अक्टूबर को यहां कोई नहीं आए। इस संबंध में जानकारी देते हुए सलकनपुर मंदिर समिति के अध्यक्ष महेश उपाध्याय एवं सचिव रामकिशोर दुबे ने बताया कि सूर्यग्रहण के कारण मां बिजासन धाम मंदिर 25 अक्टूबर को बंद रहेगा। मंदिर ग्रहण के बाद साफ-सफाई के साथ 26 अक्टूबर को सुबह की आरती के समय खुलेगा। इसके बाद ही मातारानी के दर्शन शुरू होंगे। दरअसल सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर की शाम 4:40 बजे से 5:24 बजे तक रहेगा। इससे 12 घंटे पहले ग्रहण का सूतक काल शुरू हो जाएगा। इस सूर्य ग्रहण का स्पर्श भारत में दिन के 11.28 बजे हो जाएगा और करीब 7 घंटे बाद शाम 5.24 बजे मोक्ष होगा। वही ग्रहण का सूतक 12 घंटा पूर्व यानि 24 अक्टूबर की रात 11:28 बजे से ही लग जाएगा। इसलिए दिवाली की अगली सुबह ग्रहण के सूतक काल में होगी। धर्मग्रंथों के अनुसार, सूतक के दौरान मूर्ति पूजा निषेध है। यही नहीं इस दौरान खाने-पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते डालकर रखे जाते हैं। इसके अलावा मंदिरों में ग्रहण के बाद साफ-सफाई होने के बाद ही पूजा आरंभ होती है। ज्योतिषियों की मानें तो इस बार ग्रहण का स्पर्श इस बार भारत में ही होगा। इस ग्रहण का असर भी विभिन्न राशियों पर होगा। इस ग्रहण से मीन राशि वालों के लिए हानि रहेगी, वहीं सिंह राशि वालों को धनलाभ देगा। इसके अलावा धनु और मकर राशि वाले भी इस ग्रहण से लाभ पाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Chytré telefony: Mýty Pečený květák s česnekovým máslem: zajímavý Jak vybělit spáry dlaždic