
सीहोर। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन तक सीहोर जिले की चारों विधानसभा सीटों से कुल 73 नामांकन जमा किए गए थे। नाम वापसी की अंतिम तिथि 2 नवंबर को 11 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए तो वहीं 23 नामांकन निरस्त किए गए हैं। कई प्रत्याशियों ने दो-दोे, तीन-तीन नामांकन फार्म जमा किए थे। इसके बाद अब सीहोर जिले में प्रत्याशियों की स्थिति साफ हो गई है। अब सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा में 12 प्रत्याशी, आष्टा विधानसभा में 9 प्रत्याशी, इछावर में 11 प्रत्याशी एवं सीहोर में 7 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। नामांकन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर कोे बुधनी में 18, आष्टा में 25, इछावर में 20 और सीहोेर विधानसभा के लिए 10 प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म जमा किए थे।
सबसे ज्यादा बुधनी में, सबसे कम सीहोर में-
विधानसभा चुनाव के लिए अब सबसेे ज्यादा प्रत्याशी बुधनी विधानसभा में हैं। यहां पर भाजपा से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कांग्रेस से विक्रम मस्ताल शर्मा के बीच में मुख्य मुकाबला है। इसके अलावा समाजवादी पार्टी से मिर्ची बाबा ने भी ताल ठोकी है। यहां पर कुल 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसी तरह सबसे कम प्रत्याशी सीहोर विधानसभा में हैं। यहां पर कुल 7 प्रत्याशियों के बीच में चुनावी मुकाबला है। मुख्य मुकाबला भाजपा के सुदेश राय और कांग्रेस के शशांक सक्सेना के बीच में है। बसपा से कमलेश दोहरे भी मैदान मेें हैं।
इतने नामांकन हुए निरस्त-
सीहोर विधानसभा सीट पर 10 प्रत्याशियों ने नामांकन फॉर्म जमा किए थे। इसी तरह बुदनी में 18 नामांकन जमा हुए थे। इनमें से एक निरस्त हो गया और दो ने वापस लिए। आष्टा विधानसभा सीट से सबसे अधिक 26 नामांकन फॉर्म जमा हुए थे। इनमें से स्क्रूटनी के दौरान 9 नामांकन निरस्त हो गए थे, वहीं 5 लोगों ने नाम वापस लिए हैं। इसी तरह इछावर विधानसभा सीट से 23 नामांकन फॉर्म जमा हुए थे। इनमें से दो निरस्त हो गए थे, वहीं दो दिन में 4 नामांकन फॉर्म वापस लिए गए हैं।
बागियों को मनाने में सफल रहे नेता-
इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा-कांग्रेस से कई बागियों ने भी नामांकन फार्म जमा किए थे, लेकिन अंततः भाजपा-कांग्रेस के नेता इन बागियों को मनाने में सफल हो गए। सबसे ज्यादा बागी आष्टा विधानसभा सीट से मैदान में थे। यहां पर भाजपा से बागी हुए कैलाश बगाना सहित कांग्रेस से बागी हुए मनोहर पंडितिया, राजेश सोलंकी, देवकरण मालवीय ने नाम वापस लिए।

इछावर विधानसभा
क्र. प्रत्याशी पार्टी चुनाव चिन्ह
1. करण सिंह वर्मा भाजपा कमल
2. शैलेंद्र पटेल कांग्रेस हाथ का पंजा
3. हरिप्रसाद सिसोदिया बसपा हाथी
4. जितेंद्र कुमार आजाद समाज पार्टी केतली
5. धूलसिंह धम्म बहुजन मुक्ति पार्टी चारपाई
6. अजबसिंह मेवाड़ा निर्दलीय अंगूठी
7. गुरमीत सिंह गांधी निर्दलीय गन्ना किसान
8. जैन निर्दलीय आरी
9. दौलत सिंह निर्दलीय कैमरा
10. मोहन सिंह निर्दलीय सेब
11. रमेश बारेला निर्दलीय अलमारी
सीहोर विधानसभा
क्र. प्रत्याशी पार्टी चुनाव चिन्ह
1. सुदेश राय भाजपा कमल
2. शशांक रमेश सक्सेना कांग्रेस हाथ का पंजा
3. कमलेश दोहरे बसपा हाथी
4. अनुपमा तिवारी राष्ट्रीय नवजागरण पार्टी फब्बारा
5. मोहम्मद अकरम कुरैशी निर्दलीय कैंची
6. डॉ. अकरम खां निर्दलीय बल्ला
7. आकाश निर्दलीय रबर की मुहर
बुधनी विधानसभा
क्र. प्रत्याशी पार्टी चुनाव चिन्ह
1. विक्रम मस्ताल शर्मा कांग्रेस हाथ का पंजा
2. शिवराज सिंह चौैहान भाजपा कमल
3. दिनेश आजाद आजाद समाज पार्टी केतली
4. धर्मेंद्र सिंह पंवार राईट टू रिकॉल पार्टी प्रेशर कुकर
5. ओबीसी प्रहलाद चौरसिया गौंगपा आरी
6. महामंडेलश्वर स्वामी वैराग्यानंद सपा साइकिल
7. अब्दुल रशीद निर्दलीय करनी
8. छोटेलाल निर्दलीय बल्ला
9. प्रेमनारायण निर्दलीय हाथ गाड़ी
10. बृजमोहन धुर्वे निर्दलीय नारियल फार्म
11. विजय नंदन निर्दलीय आदमी व पालयुक्त नौका
12. हेमराज पेठारी निर्दलीय अंगूर
आष्टा विधानसभा
क्र. प्रत्याशी पार्टी चुनाव चिन्ह
1. कमल सिंह चौहान कांग्रेस हाथ का पंजा
2. गोपाल सिंह इंजीनियर भाजपा कमल
3. बद्रीलाल कटारिया बसपा हाथी
4. अजय परमार आजाद समाज पार्टी केतली
5. आम्बाराम मालवीय सपा साइकिल
6. कमलसिंह जांगड़ा राष्ट्रीय जन आवाज पार्टी हीरा
7. सोभाल सिसोदिया समता समाधान पार्टी बिजली का खंभा
8. नरेशचंद्र सूर्यवंशी निर्दलीय छड़ी
9. संतोष कुमार दामड़ियां निर्दलीय बल्ला