Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीसीहोर

सीहोर: आष्टा में तीन दशक बाद खिला कमल, रेहटी, बुदनी सहित 6 नगर परिषदों पर भी भाजपा का कब्जा

- कोठरी नगर परिषद में सात कांग्रेस, 5 भाजपा और तीन निर्दलीय प्रत्याशी जीते

सीहोर-रेहटी। नगरीय निकाय चुनाव दूसरेे चरण केे मतदान के नतीजेे भी आ गए हैं। दूसरेे चरण में भी ज्यादातर नगर परिषदों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कराई है। सीहोर जिले की आष्टा नगर पालिका सहित बुदनी, रेहटी, नसरूल्लागंज, इछावर औैर जावर नगर परिषदों में भाजपा उम्मीदवार जीते हैं, जबकि जिले की कोेठरी नगर परिषद में कांग्रेस के 7, भाजपा के 5 और निर्दलीय 3 प्रत्याशी विजयी हुए हैं। स्पष्ट रूप से कोई भी बहुमत लेकर नहीं आया, इसके कारण यहां पर सारा दारोमदार निर्दलीय पार्षदों पर रहेगा। आष्टा में तीन दशक बाद नगर पालिका चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज कराई है। इससे पहले सीहोर नगर पालिका परिषद में भाजपा पहले ही जीत दर्ज करा चुकी है। यानी सीहोर जिले की एकमात्र कोठरी नगर परिषद को छोड़कर सभी जगह भाजपा की परिषद बनना तय है। अब जीते हुए पार्षदों में से ही अध्यक्ष पद का चुनाव किया जाएगा।
आष्टा नगर पालिका-
आष्टा नगर पालिका में भाजपा को पहली बार स्पष्ट बहुमत मिला है। नगर पालिका की स्थापना से लेकर अब तक यहां पर कांग्रेस का ही कब्जा रहा है, लेकिन इस बार यहां पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। यह जीत कहीं न कहीं कांग्रेस सेे भाजपा में आए वरिष्ठ नेता गोपाल इंजीनियर के खाते में भी गई है। गोपाल इंजीनियर आष्टा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं, लेकिन उन्होंने पंचायत चुनाव से पहले भाजपा का दामन थाम लिया था। उसके बाद से कयास लगाए जा रहे थेे कि गोपाल इंजीनियर के भाजपा में आने का लाभ नगरीय निकाय चुनाव में भी मिलेगा औैर स्थिति सबकेे सामनेे हैं। गोपाल इंजीनियर ने कहा कि ये जीत भारतीय जनता पार्टी के विकास कार्योें एवं जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं की जीत है। आष्टा में भाजपा के 9, कांग्रेस के पांच और निर्दलीय 4 प्रत्याशी जीते हैं।
रेहटी नगर परिषद-
रेहटी नगर परिषद में इस बार भाजपा ने अपना ही रिकार्ड तोेड़ा है। भाजपा ने पिछले चुनाव में 11 सीटें जीती थी, लेकिन इस बार 12 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कराई है। रेहटी में कांग्रेस पार्टी केवल एक सीट पर ही सिमटकर रह गई है, जबकि 2 सीटें निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीती है। हालांकि रेहटी में तीन वार्ड ऐसे रहे, जहां से बेेहद कम अंतर से जीत मिली है। रेहटी नगर परिषद में चुनाव से पहले जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौैहान ने रोड शो करके नगरवासियों से भाजपा के लिए वोट मांगे थे तोे वहीं उनके पुत्र कार्तिकेेय चौहान ने भी बाईक रैली की थी और नगरभर में घूमकर भाजपा प्रत्याशियोें के लिए वोट मांगे थे। यहां पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत के बाद जश्न सा माहौल रहा। जमकर आतिशबाजी की गई तोे वहीं नगर मेें विजयी जुलूस भी निकाला गया। भाजपा की जीत पर सलकनपुर मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा, वरिष्ठ नेता रामगोपाल टेेलर, आसाराम यादव, अनार सिंह चौैहान, रामनारायण साहू, राजेश सिंह राजपूत सहित अन्य नेताओें नेे इस जीत को भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओें एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौैहान द्वारा कराए गए विकास कार्योेें की जीत बताया है।
बुदनी, नसरूल्लागंज, जावर, इछावर मेें भी भाजपा जीती-
सीहोर जिले के बुदनी, नसरूलागंज, जावर और इछावर नगर परिषद में भी भाजपा ने जीत दर्ज कराई है। बुदनी मेें तोे भाजपा के प्रत्याशी 15 वार्डों में से 13 में जीते हैैं, जबकि दो वार्ड निर्दलीय प्रत्याशियों के खाते में गए हैैं। बुदनी से कांग्रेस का पूरी तरह सफाया हो गया हैै। बुदनी की जनता नेे कांग्रेस के नेताओें को सिरे से नकार दिया, यही कारण है कि एक भी सीट नहीं जीत सके। बुदनी विधानसभा की नसरूल्लागंज नगर परिषद में भी भाजपा प्रत्याशियों ने 15 वार्डोें में सेे 12 पर जीत दर्ज कराई हैै, जबकि दो वार्डोें मेें कांग्रेस औैर एक वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी जीतेे हैैं। जावर में भी भाजपा प्रत्याशी 10, कांग्रेस प्रत्याशी 3 औैर निर्दलीय प्रत्याशी 2 सीटोें पर जीते हैं। इससे पहले बुदनी विधानसभा की शाहगंज नगर परिषद निर्विरोेध घोेषित हो चुकी है।
कोठरी में नहीं ला सके कोई भी बहुमत-
सीहोर जिले की कोठरी नगर परिषद में भी कोई भी दल स्पष्ट बहुमत लेकर नहीं आ सके। दरअसल कोठरी में 7 सीटों पर कांग्रेस, 5 पर भाजपा और 3 सीटोें पर निर्दलीय प्रत्याषी जीते हैं।

 

 

   

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Jak dosáhnout velmi vysokého IQ: Rychle najděte číslo Kde jsou Kde se Všichni vidí kance a jen 1 jednorožce najde Hádanka: Musíte najít číslo mezi písmeny Nejpozornější jení vidí leoparda v džungli za Jaký je rozdíl mezi