Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सीहोर फिर गौरवान्वित : मिस एमपी चुनी गई सीहोर की प्रियंका राय, रैली निकालकर मनाई खुशियां

सीहोर फिर गौरवान्वित : मिस एमपी चुनी गई सीहोर की प्रियंका राय, रैली निकालकर मनाई खुशियां

सीहोर। सीहोर जिले की बेटियां हर क्षेत्र में जिले का नाम प्रदेशभर सहित देश-दुनिया में रोशन कर रही हैं। इसी कड़ी में अब सीहोर की प्रियंका राय का नाम भी जुड़ गया है, जिन्होंने मिस एमपी का खिताब जीतकर मध्यप्रदेश सहित सीहोर जिले का गौरव बढ़ाया है। सबसे गौर करने वाली बात तो यह है कि सीहोर के कस्बा निवासी ब्रजेश राय की बेटी प्रियंका ने यह उपलब्धि बेहद कम समय की तैयारियों में ही हासिल की हैं। प्रियंका राय की इस उपलब्धि पर नगरवासियों में भी हर्ष है और उन्होंने इस खुशी को जाहिर भी किया। नगरवासियों ने प्रियंका राय की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का जश्न नगर में रैली निकालकर मनाया। इस दौरान जहां प्रियंका राय ने शहरवासियों का स्रेह और शुभकामनाएं लीं तो वहीं उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों से अपील भी की कि वे अपने-अपने घरों पर तिरंगा जरूर लगाएं। रैली के दौरान देशभक्ति के गीत बजाते हुए डीजे भी चल रहा था। प्रियंका राय हाल ही में स्टार फेस आफ इंडिया की फस्ट रनरअप और मिस एमपी चुनी गई हैं। उन्होंने मात्र 6 माह पहले आनलाइन आडिशन के साथ इस सफर की शुरूआत की थी, लेकिन उन्होंने कड़ी मेहनत एवं अपने माता-पिता के आशीर्वाद से 6 माह में ही उपलब्धि हासिल कर ली।
उदयपुर में हुए स्टार फेस आॅफ इंडिया के फैशन शो में सीहोर की बेटी ने स्टार फेस आफ इंडिया की फस्ट रनर अप और मिस एमपी का खिताब जीता है। प्रियंका राय का सफर 6 महीने पहले आनलाइन आडिशन से शुरू हुआ था। उसके बाद उनका चयन ग्रेंड फिनाले में हुआ और ग्रेंड फिनाले में मिस एमपी और मिस इंडिया फस्ट रन अप जीतकर वो स्टार फेस आफ इंडिया की रनर बनी हैं। मध्यप्रदेश से करीब 25 लड़कियों का चयन हुआ था, जिसमें मिस प्रियंका राय ने ये खिताब अपने नाम किया। मिस एमपी बनने पर शहर के विधायक सुदेश राय, समाजसेवी अखिलेश राय, राकेश राय, बंटी राय, अरुणा राय, राजकुमार जायसवाल, सीताराम यादव, प्रिंस राठौर और परिवार के अन्य लोगों ने उन्हें बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button