
सीहोर। विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। इछावर एवं सीहोर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के कद्दावर नेता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य तुलसीराम पटेल ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। इससे पहले वे 100 से अधिक वाहनों के काफिले के साथ मुख्यमंत्री निवास पहुंचे एवं भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मौके पर यहां पर बड़ी संख्या में कांग्रेस से भाजपा में आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि