Newsराजनीतिकसीहोर

सीहोर: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्गज नेता तुलसीराम पटेल भाजपा में शामिल

- इछावर और सीहोर विधानसभा में कांग्रेस को पड़ेगा इसका असर

सीहोर। विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। इछावर एवं सीहोर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के कद्दावर नेता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य तुलसीराम पटेल ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। इससे पहले वे 100 से अधिक वाहनों के काफिले के साथ मुख्यमंत्री निवास पहुंचे एवं भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मौके पर यहां पर बड़ी संख्या में कांग्रेस से भाजपा में आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस में आए तुलसीराम पटेल सहित सभी का स्वागत करता हूं और आगामी विधानसभा चुनावों में, जैसे दूध में शक्कर मिल जाती है, वैसे ही मिलकर काम करेंगे। कांग्रेस छोडक़र भाजपा में शामिल हुए तुलसीराम पटेल ने कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी के कारण उन्होंने पार्टी छोड़ी है। भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर लोग दूसरी पार्टियां छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। प्रदेश सरकार सबका साथ-सबका विकास नीति पर काम कर रही है, जिसका सभी वर्गों को लाभ मिल रहा है। कांग्रेस नेता तुलसीराम पटेल को भाजपा में शामिल होेने केे मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, इछावर विधायक करण सिंह वर्मा, सीहोर विधायक सुदेश राय विशेष रूप से मौजूद रहे। कहा जा रहा है कि इसके पीछे इन नेताओें की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस दौरान कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वालों में रामस्वरूप मेवाड़ा बरखेड़ी मंडल अध्यक्ष, पंकज परमार बिलकिसगंज मंडल अध्यक्ष, पप्पू नागर इछावर मंडल अध्यक्ष सहित अन्य नेता कांग्रेस छोडक़र भाजपा में शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Na prvi pogled je priprava zdravih jedi videti zahtevna, vendar jo prave sestavine hitro poenostavijo. To temo velja podrobneje raziskati. večina preplača hitro pripravljeno nasitno solato Jeseni: zakaj pica ostane surova Pogosta napaka: ko zadiši po čokoladni vafljevi torti prerezan hinkali Znanci pogosto svetujejo, naj za zdravo kosilo preprosto izpustimo kruh, a to ne deluje vedno. Bolje je izbrati sočno zelenjavo, stročnice in malo začimb ter pripraviti jed, ki res nasiti.