सीहोर भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय के उपलब्धियों भरे चार साल… संगठन को किया मजबूत, दिलाई भाजपा को ऐतिहासिक विजय

सीहोर। भारतीय जनता पार्टी के सीहोर जिलाध्यक्ष रवि मालवीय ने अपने अध्यक्षीय कार्यकाल के 4 वर्ष पूरे कर लिए हैं। उनके अध्यक्ष रहते हुए सीहोर जिले में जहां भाजपा संगठन को मजबूती मिली तो वहीं उनके कार्यकाल में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव, नगरीय निकाय चुनाव सहित विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की ऐतिहासिक जीत हुई। उन्होंने कार्यकर्ताओं, नेताओं, पदाधिकारियों में आपसी सामंजस्य बरकरार रखते हुए पार्टी को नई उंचाइयां भी दी। चार साल पूरे होने पर जहां उन्हें बधाइयां दी गई तो वहीं जगह-जगह उनका स्वागत-सत्कार भी किया गया। रवि मालवीय को भारतीय जनता पार्टी ने चार साल पहले 6 दिसंबर को सीहोर जिले की कमान सौंपी थी। इसके बाद आई कोरोना जैसी महामारी में उन्होंने ऐसा काम किया, जो एक मिसाल बन गया। जिलाध्यक्ष रवि मालवीय के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने सेवा के ऐसे कार्य किए, जिनके कारण उनका कद और भी ज्यादा बड़ा हो गया। गरीबों, बेघरों को भोजन उपलब्ध कराया, जरूरतमंदों को वैक्सीन लगवाई। रेमडेशिविर के इंजेक्शनों की व्यवस्था सहित तमाम जिम्मेदारियां निभाते हुए लोगों को राहत प्रदान की। रवि मालवीय के जिलाध्यक्ष रहते हुए त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव हुए, नगरीय निकाय चुनाव हुए और अब विधानसभा के चुनाव भी हो गए। इन सभी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक एवं प्रचंड जीत दर्ज कराई। निकाय चुनाव में सभी जगह भाजपा को जीत मिली। इसमें उनकी संगठनात्मक नेतृत्व क्षमता का अहम योगदान रहा। रवि मालवीय के नेतृत्व में सबसे पहले सीहोर जिले में प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए बूथ सशक्तिकरण के कार्य को बूथ स्तर तक डिजिटल करने में सीहोर जिला प्रदेशभर में अव्वल रहा। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिले के सभी 1220 बूथ को डिजिटल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बूथ सशक्तिकरण के साथ ही मध्यप्रदेश भाजपा द्वारा लगातार दिए गए सभी करणीय कार्यों में भी सीहोर जिला प्रदेश में अव्वल स्थान पर रहा।

Exit mobile version