
सीहोर। दीपावली के शुभ अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा ने अपने साथियों के साथ भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट की एवं पुष्पगुच्छ देकर दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी। इसके बाद जसपाल अरोरा ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व्हीडी शर्मा से भी मुलाकात कर उन्हें उनके जन्मदिन के अवसर पर पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया एवं जन्मदिन व दीपावली की बधाई दी। इस दौरान जसपाल अरोरा ने प्रदेश अध्यक्ष व्हीडी शर्मा के साथ सीहोर की राजनीतिक गतिविधियों पर चर्चा की।