
सीहोर। जिले के प्रत्येक बूथ पर भाजपा का कमल खिले ये प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार ने एवं मप्र की सरकार ने प्रत्येक वर्ग के लिए जो विकास के कार्य किए, जो योजनाएं बनाई जिसका लाभ आज प्रदेश के हितग्राहियों को मिल रहा है। इन सबको लेकर कार्यकर्ता बूथ स्तर तक जाएं, संपर्क करें और पंचायत व निकाय चुनाव में भाजपा का प्रत्याशी हमारा समर्थक उम्मीदवार जीते। उक्त उद्बोधन मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिला भाजपा की बैठक को वर्चुअल संबोधित करते हुए कहे। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि हो रहे इन चुनाव को लेकर सभी कार्यकर्ता विजय का मूल मंत्र लेकर बूथ स्तर तक पहुंचे तथा सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं। योजनाओं का लाभ ले रहे हितग्राहियों से संपर्क करें।
भाजपा का परचम लहराना है-
सभी पंचायतों, जनपद, जिला पंचायत एवं नगरीय निकायों में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराना है। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को जीत के मूल मंत्र बताएं और विजय का संकल्प दिलाया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष रवि मालवीय ने बताया कि 6 एवं 7 जून को जिले के सभी 19 मंडलों की बैठक होगी। 10 जून को पोलिंग बूथ स्तर की बैठकें संपन्न करना है। उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया से भी सभी को अवगत कराया। जिला भाजपा कार्यकारिणी की बैठक को जिला प्रभारी बहादुरसिंह मुकाती, इछावर विधायक करण सिंह वर्मा, सीहोर विधायक सुदेश राय, आष्टा विधायक रघुनाथसिंह मालवीय ने भी संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। हमारा प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रिय है। सभी कार्यकर्ता प्राण, प्रण से चुनाव में जुट जाएं और भाजपा के सभी उम्मीदवारों को विजय बनाएं। इससे पहले जिला भाजपा की बैठक का शुभारंभ पितृ पुरुष डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण करके किया। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष लखन यादव ने एवं आभार धारा सिंह पटेल जिला महामंत्री द्वारा व्यक्त किया गया।
जिला समन्वय समिति बनाई-
भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती, सह मीडिया प्रभारी हृदेश राठौर ने बताया कि सीहोर जिला भाजपा की बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय ने पंचायत एवं निकाय चुनाव को लेकर जिला समन्वय समिति की घोषणा की। इस जिला समन्वय समिति में महेश उपाध्याय, धारा सिंह पटेल, विधायक करण सिंह वर्मा, सुदेश राय, रघुनाथ सिंह मालवीय, गुरु प्रसाद शर्मा, रघुनाथ सिंह भाटी, राजेंद्र सिंह राजपूत, राजकुमार गुप्ता, कैलाश सुराणा, ललित नागोरी, राकेश सुराना एवं नरेश मेवाड़ा को शामिल किया गया।