Newsसीहोर

सीहोर जिला अस्पताल : अब महिला डॉक्टर ने दी आशा कार्यकर्ता को मारने की धमकी

सीहोर। सीहोर जिला अस्पताल लगातार अपनी कारगुजारियों को लेकर चर्चाओं में हैं। अब एक बार फिर अस्पताल का नया मामला सामने आया है। इस बार एक महिला डॉक्टर ने आशा कार्यकर्ता को मारने की धमकी दे डाली। इस मामले में आशा कार्यकर्ता ने आरएमओ को शिकायत भी की है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को आशा कार्यकर्ता उमा अहिरवार देवली एक गर्भवती महिला को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंची। यहां पर महिला डॉक्टर संध्या राजगीर द्वारा महिला को देखा गया। इसके बाद महिला डॉक्टर द्वारा आशा कार्यकर्ता के साथ अभद्रता कर दी गई। इस दौरान महिला डॉक्टर संध्या राजगीर ने आशा कार्यकर्ता उमा अहिरवार को मारने की धमकी भी दी। इस मामले में आशा कार्यकर्ता ने आरएमओ डॉ. नवीन मेहर को शिकायत भी की है। उन्होंने नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
लगातार प्रताड़ित की जा रही हैं आशा कार्यकर्ता-
आशा कार्यकर्ताओं के साथ लगातार प्रताड़ना सामने आ रही है। कम वेतन में काम करने के बाद भी वे प्रताड़ित होकर कार्य कर रही हैं। इससे पहले भी कई बार आशा कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता की शिकायतें हुर्इं हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button