
सीहोर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सीहोर जिलेभर में जगह-जगह आयोजन एवं सेमिनार आयोजित हुए। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन एवं एएसपी गीतेश गर्ग के मार्गदर्शन में पुलिस कंट्रोल रूम जिला सीहोर में सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें जिले में पदस्थ महिला पुलिस अधिकारी शामिल हुईं। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन सिंह राजपूत ने महिला संबंधी गंभीर मुद्दों, कार्यस्थल पर होने वाली परेशानियों और उनके समाधान पर अपनी बात रखी। इस दौरान उपस्थित महिला अधिकारी-कर्मचारियों को उनके द्वारा पदीय कर्तव्यों के उत्कृष्ट निर्वहन हेतु पौधा व प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इधर महिला दिवस के अवसर पर महिला प्रकोष्ठ सीहोर द्वारा शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज सीहोर में सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज की छात्राओं, स्टाफ सहित पुलिस स्टाफ शामिल हुआ। सेमिनार में उप पुलिस अधीक्षक पूजा शर्मा द्वारा वर्तमान परिवेश में महिलाओं की स्थिति तथा महिला सुरक्षा संबंधी अन्य गंभीर मुद्दों पर विचार व्यक्त किए गए। इसके बाद सूबेदार प्राची राजपूत द्वारा विभिन्न घटनाओं पर आधारित केस स्टडी के माध्यम से महिलाओं को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंतिम चरणों में खेलों और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली निम्न बालिकाओं को पुलिस स्टाफ द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान काजल असातिया जिन्होंने 41 एलीट एव सातवीं महिला मध्यप्रदेश राज्य बॉक्सिंग चैम्पियनशिप 2024 में 48 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। महक लोधी जिन्होंने 41 एलीट एव सातवीं महिला मध्यप्रदेश राज्य बॉक्सिंग चैम्पियनशिप 2024 में 52 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। राष्ट्रीय फुटबॉल रेफरी ज्योति गौड़ जो राष्ट्रीय महिला फुटबॉल कोच हैं। इसी तरह अन्य प्रतिभाओं को भी यहां पर सम्मानित किया गया।
रेहटी कॉलेज में भी हुआ सेमिनार-
यहां भी किया गया महिलाओं को सम्मानित-
एसडीओपी आष्टा आकाश अमलकर के मार्गदर्शन में आष्टा अनुभाग के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं के सम्मान एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। थाना प्रभारी गिरीश दुबे
जावर में थाना प्रभारी निता देअरवाल के नेतृत्व में शासकीय कॉलेज जावर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि समाज को महिलाओं की शिक्षा, रोजगार एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना चाहिए। साथ ही, उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई गई कि वे महिलाओं को अधिक से अधिक अवसर प्रदान करेंगे एवं हर परिस्थिति में उनका साथ देंगे। थाना पार्वती में थाना प्रभारी हरिसिंह परमार के नेतृत्व में जनपद तिराहा पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें थाना पार्वती के महिला पुलिस बल ने आमजन को महिलाओं के अधिकारों एवं उनके सम्मान की आवश्यकता के प्रति जागरूक किया।
सिद्दीकगंज में थाना प्रभारी राजुसिंह बघेल के नेतृत्व में मांगलिक भवन सिद्दीकगंज में महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया तथा उन्हें पुष्पमाला भेंट कर सम्मानित किया गया। सीहोर पुलिस द्वारा आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं के अधिकारों, सम्मान एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया।
जल जीवन मिशन के सदस्यों द्वारा किया गया कार्यक्रम का आयोजन-
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर योग शिक्षिकाओं का किया सम्मान-
प्रांतीय योग प्रशिक्षित शिक्षक अध्यापक संघ सीहोर के तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर योग का कार्य समाज और विद्यार्थियों के मध्य करने वाले योग शिक्षिकाओं का सम्मान का आयोजन आवासीय खेलकूद संस्थान के सभा गृह में किया गया। सम्मान समारोह में