Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सीहोर: जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, जगह-जगह हुआ झंडावंदन

मुख्य आयोजन जिला मुख्यालय के पुलिस मैदान पर हुआ आयोजित

सीहोर। स्वतंत्रता दिवस समारोेह जिलेभर में धूमधाम सेे मनाया गया। इस दौरान जगह-जगह झंडावंदन किया गया तो वहीं तिरंगे को सलामी भी दी गई। मुख्य आयोजन जिला मुख्यालय स्थित पुलिस मैदान पर आयोजित किया गया। यहां पर मुख्य अतिथि के रूप में नवीन एवं नवकरणीय उर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग उपस्थित हुए। उन्होंने झंडावंदन करके परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौैहान के भाषण का वाचन भी किया। इससे पहले मंत्री श्री डंग रात में ही सीहोर पहुंच गए थे। रात्रि विश्राम के बाद सुबह उन्होंने सबसेे पहले विधायक सुदेेश राय के कार्यालय एवं भाजपा कार्यालय में भी झंडावंदन किया। यहां से वे मुख्य समारोह में शामिल होेने के लिए रवाना हुए। मुख्य समारोह में विधायक सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, कलेक्टर प्रवीण सिंह, पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी सहित विभागों के अधिकारी, गणमान्य नागरिक सहित बड़ी संख्या में नगरवासी मौैजूद रहे।

रेहटी नगर परिषद में हुआ झंडावंदन, दी सलामी
देशभर में स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। इसी कड़ी में रेहटी नगर परिषद द्वारा भी झंडावंदन कर तिरंगे को सलामी दी गई। इससे पहले नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र मीना पटेल, उपाध्यक्ष अर्चना राजीव शर्मा द्वारा पार्षद गणों की उपस्थिति में भारत माता, महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। झंडावंदन के बाद राष्ट्रगान का आयोजन हुआ। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र मीना पटेल द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के भाषण का वाचन भी किया गया। अंत में प्रसादी वितरण हुआ। इस दौरान रेहटी तहसीलदार भूपेंद्र कैलासिया, थाना प्रभारी संध्या मिश्रा, नायब तहसीलदार, नगर परिषद के प्रभारी सीएमओ दिलीप गुप्ता, जगदीश चौहान, इंजीनियर बलराम सिंह कुशवाहा, जीवन चौहान सहित नगर परिषद के कर्मचारी सहित नगर के प्रबुद्धजन, वरिष्ठजनों सहित बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।

सीहोर नगर पालिका में अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने फहराया तिरंगा-
सीहोेर नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने तिरंगा फहराया। इससे पहले भारत माता एवं महात्मा गांधी केे चित्र पर माल्यार्पण किया गया। प्रिंस राठौर द्वारा मुख्यमंत्री के भाषण का वाचन भी किया गया। इस दौरान नगर पालिका के पार्षदगणों सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं आम नागरिक मौजूद रहे। अंत में प्रसादी का वितरण किया गया।

देशभक्ति में रंगे लोग, दी एक-दूसरे को बधाइयां-
15 अगस्त के अवसर पर देशभर सहित सीहोर में भी देशभक्ति की झलक दिखी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जहां जिलेभर में तिरंगा यात्रा की धूम रही तो वहीं लोगों ने अपनेे-अपने घरों पर तिरंगा लगाकर देशभक्ति दिखाई। जगह-जगह तिरंगा यात्राएं निकाली गईं, जिनमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

कलेक्टर, एसपी ने दी बधाइयां-
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर प्रवीण सिंह एवं पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने भी सीहोरवासियों को बधाई दी। कलेक्टर प्रवीण सिंह ने सभी नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमें राष्ट्र भक्ति, देश प्रेम एवं भाईचारे की भावना के साथ एकजुट होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है। इस दिन हम सभी राष्ट्र के प्रति सेवा, समर्पण और देशभक्ति का संकल्प ले तथा देश विकास में अपना योगदान दें। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए जिले वासियों के सुख-समृद्ध जीवन की कामना की है। पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी का यह पर्व संपूर्ण देशवासी के लिए एक प्रेरणा देने वाला पर्व है। आजादी के जश्न में हर कोेई डूबे, लेकिन देश को, प्रदेश को सीहोर जिले को बुराई, अपराध सहित अन्य बुराइयों से भी आजाद कराएं और इस काम में लगी पुलिस का सहयोग भी करेें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Добро пожаловать на наш сайт, где вы найдете множество полезных лайфхаков, интересных кулинарных рецептов и полезных статей про огород. Узнайте, как приготовить вкусные блюда из свежих овощей и фруктов, а также как ухаживать за огородом, чтобы получить богатый урожай. Мы рады поделиться с вами нашими советами и рекомендациями для здорового и увлекательного образа жизни. Приглашаем вас провести время с пользой у нас на сайте! Nevarnosti, ki jim je izpostavljen česen: Najboljši recept za Čaj, čokolada in druge možnosti: 5 živil, ki lahko pomagajo Добро пожаловать на наш сайт, где вы найдете множество удивительных лайфхаков, рецептов для кулинарии и полезных статей про огород. Мы рады поделиться с вами нашими секретами и советами, которые помогут вам улучшить вашу жизнь и создать великолепные блюда. Наши статьи о кулинарии содержат легкие и вкусные рецепты, которые подойдут как для начинающих, так и для опытных поваров. Мы также делимся советами по выбору и хранению продуктов, чтобы готовка стала еще более приятной и удобной. В разделе советов про огород вы найдете полезные советы по уходу за растениями, посеву и урожаю. Мы делимся с вами своим опытом и знаниями, чтобы ваш сад или огород радов