सीहोर: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मध्यप्रदेश स्थापना दिवस, हुआ झंडावंदन
छात्र-छात्राओं ने दी आकर्षक तथा मनमोहक प्रस्तुति दी

सीहोर। एक नबंवर को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का प्रारंभ झंडावंदन से किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रगान किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर प्रवीण सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी तथा डीएफओ एमएस डावर सहित समस्त अधिकारी-कर्मचारी एवं स्कूली बच्चे उपस्थित थे।
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न मनमोहक प्रतुति दी गई। सेंट ऐंस स्कूल के अगस्त्य गुप्ता ने देशभक्ति गीत सुनाया, जिससे कार्यक्रम स्थल का वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया। शासकीय सीएम राइज मनुबेन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत समूह नृत्य प्रस्तुत किया। इसके पश्चात सेंट ऐंस स्कूल की कुमारी गुनगुन पंजवानी ने कत्थक नृत्य तथा अनेक छात्रों ने मतदाता जागरूकता पर आधारित गीत वोट डालने जाओ, वोट डालने जाओ… की आकर्षक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में संगीतिका संगीत महाविद्यालय की छात्राओं ने मध्यप्रदेश गान का गायन किया। कार्यक्रम के अंत में सभी को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ आशीष तिवारी, सहायक कलेक्टर अर्पित गुप्ता, अपर कलेक्टर वृन्दावन सिंह, संयुक्त कलेक्टर सतीश राय, सुश्री वंदना राजपूत, डिप्टी कलेक्टर तन्मय वर्मा, मनीष शर्मा सहित अनेक जिला अधिकारी उपस्थित थे।