Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सीहोर : जिलेभर में उत्साह के साथ मनाई जाएगी महादेव की होली

पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा- देश का पंचाग एक हो, ताकि पर्व, व्रत के संशय हो सकें दूर

सीहोर। सीहोर सहित जिलेभर में होली का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान सीहोर में महादेव की होली मनाई जाएगी। इधर होली के पर्व को लेकर अलग-अलग बन रही स्थितियों पर पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि दुनिया में भारत अपने त्योहारों के लिए एक अलग पहचान रखता है। यूं तो हर त्योहार प्रेम और सद्भावना से जुड़ा है। कई बार दो तिथियों को लेकर लोगों के मन में कन्फ्यूजन की स्थिति होती है, इसलिए संशय को दूर करने के लिए मंथन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि दूसरी बार जिलेभर के साथ देशभर में महादेव की होली खेलने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।
मंदिरों में की गई विशेष तैयारियां-
शहर के महादेव मंदिरों में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। इसके अलावा छावनी होली उत्सव समिति सहित अन्य होली समितियां भी अपनी ओर से तैयारियां कर रही हैं। इसको लेकर पंडित श्री मिश्रा ने सभी देशवासियों को अपने-अपने यहां पर शिव मंदिरों में भगवान शिव को एक लौटा चंदन युक्त जल समर्पित करने को कहा है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सीहोर जिले में पांच दिवसीय होली का पर्व मनाया जा रहा है। इस वर्ष भी होली के दूसरे दिन गुरुवार की सुबह दस बजे शहर के छावनी स्थित नगर पालिका के पास चमत्कालेश्वर महादेव पहुंचेगे इसके पश्चात शहर के गुप्तेश्वर महादेव मंदिर, बड़ा बाजार स्थित पिपेलश्वर महादेव मंदिर, मेन रोड स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के उपरांत शहर के प्राचीन मनकामेश्वर महादेव मंदिर तहसील चौराहे पहुंचेंगे। इसके अलावा शनिवार 11 मार्च को आष्टा में भी महादेव मंदिर में होली उत्साह मनाए जाने की बात कही है।
एक लौटा केसरिया रंग करें भगवान को समर्पित-
इस संबंध में विठलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि पं. प्रदीप मिश्रा के संदेश के अनुसार होली का एक अपना ही आनंद है। इस वर्ष पूरे देश के साथ शहर में भी महोदव की होली आस्था और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। प्रत्येक शिव मंदिर में मातृ शक्ति के अलावा सभी श्रद्धालु भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना करेंगे। इसके साथ केसरिया रंग एक लौटे में भरकर भगवान को समर्पण करेंगे और उसके बाद पूरे उत्साह के साथ होली का पर्व मनाया जाएगा।
कुबेरेश्वरधाम में किया होलिका दहन-
मंगलवार को जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निमार्णाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर धाम पर भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा के सानिध्य में होलिका दहन का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने होलिका दहन से पहले पूजा और परिक्रमा की। होलिका दहन के लिए सूखी लकड़ियां, टहनियां और गोबर के उपले एकत्र किए गए। होलिका जलाने से पहले उसमें धागा बांधकर परिक्रमा की गई। होली दहन से पहले यहां पर श्रद्धालुओं ने परिसर में रंगोली आदि बनाई थी। इस मौके पर पंडित श्री मिश्रा ने होलिका दहन के महत्व के बारे में उपस्थित लोगों को बताया। होलिका दहन से पहले श्रद्धालुओं ने अपने बच्चों की लंबी आयु, स्वास्थ्य आयु के लिए पूजा-अर्चना की। दहन के बाद गुलाब के फूलों की होली खेली गई। धाम पर होलिका दहन अनूठे तरीके से मनाया गया। पंडित श्री मिश्रा ने कहा कि बुराई चाहे जितनी भी बड़ी हो वह सच्चाई को खत्म नहीं कर सकती। होली का त्योहार स्पष्ट संदेश देता है कि ईश्वर से बढ़कर कोई नहीं होता। सारे देवता, दानव, पितर और मानव उसी के अधीन है। जो उस परम तत्व को छोड़कर अन्य में मन रमाता है वह होली के त्योहार के संदेश को नहीं समझता। ऐसा व्यक्ति संसार की आग में जलता रहता है और उसे बचाने वाला कोई नहीं है।
छावनी में निकलेगा सामूहिक गेर जुलूस-
सीहोर स्थित छावनी होली उत्सव समिति की सामुहिक गैर निकालने की परम्परा गत वर्ष से प्रारंभ हो गई है, जो इस वर्ष 8 मार्च को निकलेगी। समिति द्वारा सुबह 9.30 बजे जगदीश मंदिर चौराहा से गेर निकाली जाएगी जो छावनी के सभी प्रमुख मार्गों से निकलेगी। छावनी होली उत्सव समिति ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि समिति द्वारा सभी समाज की सामुहिक गेर का आयोजन किया गया है, इसलिए छावनी के हर व्यक्ति को इसमें शामिल होने की अपील की जा रही है, ताकि समाज सशक्त और मजबूत बन सके। छावनी की गेर जगदीश मंदिर से चन्द्रशेखर आजाद मार्ग, पान चौराहा, गॉधी रोड, नमक चौराहा, चरखा लाईन, बड़ा बाजार, खजांची लाईन, टाकीज चौराहा तथा मुकेरी लाईन होती हुई बग्गी खाना क्षेत्र से हनुमान मंदिर नमक चौराहा पहुॅचेगी। यहॉ सभी के लिये स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई है।
कलेक्टर-एसपी ने जिलेवासियों को होली पर्व की बधाई दी-
कलेक्टर प्रवीण सिंह एवं पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने जिले के सभी नागरिकों को रंगों के पावन पर्व होली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। कलेक्टर प्रवीण सिंह ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि होली पर्व का महत्व इसी बात में निहित है कि इस दिन सभी वर्गों के लोग आपसी भेदभाव को भुलाकर हर्षोल्लास के साथ होली के रंग में रंग जाते हैं। श्री सिंह ने सभी नागरिकों से होली का पर्व शांति, सद्भावना और स्व-अनुशासन तथा पूरी गरिमा के साथ मनाने की अपील करते हुए कहा कि आपसी सहमति से ही एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाएं। उन्होंने कहा कि रंगों के इस त्यौहार पर नागरिक पर्यावरण का भी ध्यान रखें और हर्बल कलर का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें।
उत्साह और उमंग के साथ मनाए होलिका पर्व हिंदू उत्सव समिति ने की अपील-
हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने समस्त नगरवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई देते हुए कहा कि रंगों का पावन पर्व होलिका उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। श्री गुप्ता ने कहा कि होली का त्यौहार, सांस्कृतिक एकता को मजबूती प्रदान करने तथा समाज में भाई-चारे और समरसता की भावना को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। होली के रंग अनेकता में एकता की हमारी संस्कृति के परिचायक हैं। इसे और मजबूत बनाना हम सबकी जिम्मेदारी और नैतिक कर्तव्य है। रंगों और खुशियों से लबरेज यह पर्व हमें आपसी भाईचारे और प्रेम-सौहार्द को बढ़ाने की सीख देता है। सामाजिक बुराईयों, विषमताओं, कुरीतियों और नकारात्मकता का दहन कर नई सोच, आचरण और उमंग के साथ होली का स्वागत करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Rychlá pita pizza: Vynikající chuť předčí restaurační Přírodní spolupráce rostlin pro ochranu rajčat: Ne poleva, ale švýcarské pusinky: 3 nejlepší produkty Tyto 2 odrůdy okurek jsou skutečnými rekordmany: vyséváme Nejjednodušší už Pěstování rajčat ve vašem záhonu: tipy 15 minut a zdravá snídaně: ovesné palačinky bez mouky