Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

Sehore News : कांग्रेस ने की हाथ जोड़ो अभियान को लेकर बैठक, बनाई रणनीति

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान, गांधी चौपाल, पद यात्रा के माध्यम से आम जन के बीच जाएगी कांग्रेस पार्टी

सीहोर। भारत जोड़ो अभियान की सफलता के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। इस आभियान सहित कांग्रेस पार्टी के अन्य कार्यक्रमों को लेकर सीहोर जिले के सभी ब्लाकों में कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं द्वारा बैठकों का दौर जारी है। ब्लॉक में अभियान के प्रभारी राजीव गुजराती ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दोराहा की बैठक दोराहा एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अहमदपुर कीबैठक ग्राम अहमदपुर में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक रमेश सक्सेना, अभियान के प्रभारी राजीव गुजराती, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रघुवीर दांगी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रमेश सक्सेना ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता घर-घर जाकर कांग्रेस पार्टी की नीतियां बताएं और कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने हेतु कार्य करें। युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव राजीव गुजराती ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदस्यता अभियान सहित अन्य कार्यक्रम चलाएंगे और कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाएंगे। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान, गांधी चौपाल, पद यात्रा कार्यक्रम के तहत दोराहा और अहमदपुर ब्लॉक में भी कांग्रेस पार्टी आयोजन करेगी और आमजन के बीच भाजपा की केंद्र ओर राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करेगी। अपने संबोधन में किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रघुवीर दांगी ने किसानों की समस्याओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता सुरेंद्र पटेल एवं गोपाल सिंह लालू बना ने की। इस अवसर पर कार्यक्रम में कलीम पठान, शशांक सक्सेना, नारायण सिंह दांगी, बने सिंह दांगी, महेंद्र पाटीदार, बद्री प्रसाद सगर, देवी सिंह तंवर, पवन गुजर, रामरतन गौर, मांगीलाल पटेल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में दिलीप सोलंकी, सोनू गुर्जर, विनोद सिसोदिया, बबलू बना, राजा मियां तकिया, रफीक खां, अजमल खां, विष्णु विश्वकर्मा, इंदर गुर्जर, शिवचरण मीना, प्रेमनारायण गौर, मिश्रीलाल अहिरवार, विजय मारण, धर्मेंद्र गुर्जर, मनीष मेवाड़ा, यश यादव, सोनू विश्वकर्मा आदि कार्यकर्ता, पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Да разбереме някои полезни лайфхаксове за вашето ежедневие, вкусни рецепти и полезни статии за градинарство. Научете се как да направите живота си по-лесен и интересен! Предизвикателство за проверяване Тестът за най-умните от умните: Определете кой на Три разлики между пенсионер и зайак: Откриване на собственика 7 разлики Какви са разликите между двете Само човек с остър ум може да открие жената Един от най-добрите начини да подобрите вашите умения в кулинарията е да използвате лайфхакове, които ще ви помогнат да приготвите вкусни ястия по-лесно и по-бързо. В днешния ни блог ще споделим някои от нашите любими лайфхакове за кулинария, както и полезни статии за отглеждането на овощници и зеленчуци в градината ви. Всичко това е налице в нашия сайт, за да ви помогне да се превърнете в по-добър готвач и ограничете загубата на време и продукти в кухнята. Заповядайте и открийте нови идеи за вкусни ястия и успешно отглеждане на собствени овощници и зеленчуци.