Newsमध्य प्रदेशसीहोर

Sehore News : दशहरा उत्सव की तैयारियोें को लेकर हुआ भूमिपूजन, निकलेगी राम बारात

भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा सहित अन्य पदाधिकारियोें ने बाल बिहार मैदान पर की भूमिपूजन

सीहोर। प्रतिवर्षानुसार इस बार भी सीहोर में दशहरा पर्व भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा के मुख्य आतिथ्य में धूमधाम एवं श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। दशहरा उत्सव को लेकर भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा सहित अन्य पदाधिकारियोें ने बाल बिहार मैदान पर भूमिपूजन किया। अब उत्सव की तैयारियां शुरू की जाएंगी। इस अवसर पर श्री अरोरा ने कहा कि 30 वर्षों से लगातार दशहरा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस बार भी यह आयोजन अपनी भव्यता के साथ किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस दौरान भव्य राम बारात भी निकाली जाएगी, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। दशहरा उत्सव के लिए आयोजन समिति अध्यक्ष आशीष गेहलोत को बनाया गया है तो वहीं राम बारात अध्यक्ष नीरज ताम्रकार एवं स्वागत अध्यक्ष आशीष गुप्ता को बनाया गया है। इसके अलावा भी अन्य जिम्मेदारियां पदाधिकारियोें को सौंपी गई है। यहां बता दें कि भाजपा नेता श्री अरोेरा के नेतृत्व में पिछले 30 वर्षों से सीहोर में छावनी दशहरा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान नगर मेें चल समारोह निकाला जाता है। दशहरा उत्सव को लेकर नगरवासियोें में भी उत्सुकता रहती है। इसके अलावा आसपास के क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में लोग सीहोर पहुंचकर दशहरा उत्सव का आनंद उठाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Получите массу полезных советов и лайфхаков для улучшения вашей кулинарной мастерской и создания волшебных блюд. Наши статьи огородного дела помогут вам вырастить урожай лучших овощей и фруктов. Погрузитесь в мир полезных советов и секретов нашего сайта! Почему зеленый чай так полезен: все секреты, раскрытые Витлок: почему этот TVA и еще один томат в собственном Познавательные статьи, лайфхаки и рецепты для умелых хозяек и любителей огородного дела. Узнайте, как сделать вашу жизнь проще и интереснее с нашими полезными советами и идеями для кулинарии и огородничества. Поднимите уровень своих навыков и наслаждайтесь результатом вместе с нами!