Newsआष्टाइछावरग्वालियरजबलपुरजावरनसरुल्लागंजबुदनीभोपालमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

Sehore News : कांग्रेस की टिफिन पार्टी और एकता दिखाने की कोशिश

सीहोर विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लिया एकसाथ भोजन कर अनुशासन, एकता, कर्मठता का संकल्प

सीहोर। 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी भले ही अब तक संगठनात्मक जमावट नहीं कर पाई हो, लेकिन कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता टिफिन पार्टी केे बहाने एकता दिखानेे की कोशिश कर रहे हैं। सीहोर विधानसभा मेें कांग्रेस का परचम लहराने के लिए यहां के नेता एवं कार्यकर्ता एकजुटता दिखाने की कवायद कर रहे हैं और इसके लिए उन्होंने अपने घरोें से टिफिन बनवाकर सामूहिक भोज केे साथ संवाद कार्यक्रम की शुरूआत की। सीहोर के भूतेश्वर महादेव हनुमान मंदिर परिसर करबला नदी तट से कार्यक्रम की शुरूआत हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भूतेश्वर महादेव मंदिर परिसर करबला नदी तट पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ बलवीर सिंह तोमर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में एकसाथ भोजन कर अनुशासन, एकता, कर्मठता का संकल्प लिया। सामूहिक भोज संग संवाद में शामिल होने के लिए विभिन्न समुदाय, जातियों के कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता अपने घरों से टिफिन में खाना लेकर भूतेश्वर महादेव हनुमान मंदिर परिसर करबला नदी तट पर पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में सामूहिक भोज संग संवाद कार्यक्रम को लेकर उत्साह दिखाई दिया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. बलवीर सिंह तोमर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजाराम बड़ेभाई, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओम वर्मा, युवक कांग्रेस प्रदेश सचिव राजीव गुजराती, जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नईम नबाव, राजेंद्र ठाकुर, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह दांगी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजेश भूरा यादव, जिला पंचायत सदस्य राजू राजपूत, जिला पंचायत सदस्य शंशाक सक्सेना, जनपद सदस्य देवेंद्र चौधरी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुलाब बाई ठाकुर, सत्यानारायण भाटी, समाज कल्याण जिलाध्यक्ष अकरम कुरैशी द्वारा सेवादल कांग्रेस, किसान कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, युवक कांग्रेस अनुसुचित जनजाति कांग्रेस, महिला कांग्रेस, अल्पसंख्यक कांग्रेस सहित अन्य प्रकोष्ठ से जुड़े विधानसभा क्षेत्र सीहोर के नगर, कस्बों, गांवों से पहुंचे पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से मिशन विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर संवाद किया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. बलवीर सिंह तोमर ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता को ऐसा कोई काम नहीं करना चाहिए, जिससे शर्मिदंगी महसूस हो। मजबूर नहीं मजबूत कांग्रेस कार्यकर्ता बनिए। अपने बूथ, क्षेत्र, गांव, कस्बों वार्ड में कांग्रेस परिवार से अन्य नागरिकों को भी जोड़िए, सबको साथ लेकर चलने का ही संदेश भारत जोड़ो यात्रा दे रही है। हमारे नेता राहुल गांधी सैकड़ों किलोमीटर पैदल चल रहे हैं और हजारों लोगों को जोड़ रहे हैं। प्रदेश युवक कांग्रेस सचिव राजीव गुजराती ने कहा कि युवक कांग्रेस से बड़ी तेजी से युवा जुड़ रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा हमारे जिले में भी पहुंच रही है। कार्यक्रम के दौरान अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखें। सामूहिक भोज संग संवाद कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पार्षद विवेक राठौर, सुरेश साबू, पार्षद इरफान बेल्डर, पार्षद इरफान खान, आशीष गेहलोत, पवन राठौर, मजीद अंसारी, शरद जोशी, कृष्णकांत रिछारिया, हसीन कुरैशी, ममता त्रिपाठी, सीमा शर्मा, मोहिनी अग्रवाल, निशांत वर्मा, भगत सिंह तोमर, जयंत शाह, गणेश तिवारी, कपिल उपाध्याय, नितिन उपाध्याय, अशरफ अली, तुलसी राठौर, राजेंद्र राठौर, रेहान नबाव, अजय रायकवार, सईदलाला मंसूरी, राजेंद्र नागर, चंपालाल राठौर, मुनब्बर, कबीर तोमर, अनम खान, ब्रजमोहन खत्री, विनीत सिंह, यमन यादव, पंकज शर्मा, आसिफ अंसारी, प्रदीप सरकार आदि कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Pre zaujímavé nápady na zlepšenie vášho domáceho života, varenie či užitočné tipy pre záhradkárov, navštívte náš web a objavte nové spôsoby, ako sa stať majstrom v každej oblasti. Zdieľajte s nami svoje skúsenosti a buďte inšpiráciou pre ostatných. Najšikovnejší tipovací hra: Kde je ukrytá píla? 12 Jednoduchý IQ test: nájdite ďalšie číslo za 9 sekúnd Rebus pre tých, ktorí majú výborný zrak: Musíte nájsť Hádanka pre najbystrejšie oči: Nájdite všetky rozdiely medzi obrázkami Kto je vrahom? Len hrstka ľudí Ako sa líšia dvaja muži: Za 11 sekúnd Začnite svoj deň s našimi skvelými lifestylovými tipmi a trikmi, objavte nové recepty našich kuchárov a prečítajte si užitočné články o pestovaní záhradných plodín. U nás nájdete všetko, čo potrebujete na to, aby ste si zlepšili svoj každodenný život a boli zdravší a šťastnejší!