Newsआष्टाइछावरइंदौरग्वालियरजबलपुरजावरदेशनसरुल्लागंजबुदनीभोपालमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

Sehore News : नामांकन से पहले देव-देवी दर्शन, फिर दिखाया दमखम

बुधनी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं विक्रम मस्ताल शर्मा, इछावर में करण सिंह वर्मा, शैलेंद्र पटेल, सीहोर मेें शशांक सक्सेना एवं आष्टा में भाजपा प्रत्याशी इंजीनियर गोपाल सिंह ने भरा पर्चा

सीहोर। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर को सीहोर जिले की विधानसभा सीटों के लिए भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य दलों एवं निर्दलीय प्रत्याशियोें ने अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले प्रत्याशियों ने पूजा-पाठ, देव दर्शन किए तो वहीं शक्ति प्रदर्शन करके दमखम भी दिखाया। हर जगह रैली, गाड़ियों के काफिले के साथ में प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे। बुधनी विधानसभा में शिव-हनुमान ने विशाल रैली के साथ पहुंचकर नामांकन पत्र भरा। नामांकन के अंतिम दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सपरिवार अपने गृह ग्राम जैत पहुंचे और मंदिर एवं कुलदेवता, देवी के दर्शन किए। यहां मुख्यमंत्री ने मां नर्मदा की पूजा-अर्चना भी की। इसके बाद वे मां बिजासन धाम सलकनपुर पहुंचे। यहां पर पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री परिवार के साथ बुधनी पहुंचे। यहां पर लाड़ली बहनों सहित हजारोें कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया एवं जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान सांसद रमाकांत भार्गव, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत, जिलाध्यक्ष रवि मालवीय सहित बड़ी संख्या में नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा के कार्यकर्ता लड़ेंगे बुधनी का चुनाव: शिवराज सिंह चौहान
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब वे बुधनी विधानसभा में नामांकन पत्र दाखिल करके यहां चुनाव प्रचार में नहीं आएंगे। यहां का चुनाव पार्टी के कार्यकर्ता लड़ेंगे। उन्हें प्रदेश की अन्य सीटों पर चुनाव प्रचार करना है, इसलिए अब वे बुधनी को यहां के कार्यकर्ताओं के हवाले छोड़कर जा रहे हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मस्ताल शर्मा ने काफिले के साथ पहुंचकर दाखिल किया नामांकन-
बुधनी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मस्ताल शर्मा ने गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान वे धोती-कुर्ता पहनकर पहुंचे। इससे पहले उन्होंने सुबह घर पर सुंदरकांड का पाठ किया तो वहीं देवी दर्शन भी किए। इसके बाद वे आदिवासी गांव लावापानी पहुंचे और यहां पर तुमराम बाबा के दर्शन करके उनसे आशीर्वाद मांगा। इसके बाद वे काफिले के साथ ओंडिया स्थित हनुमानजी के मंदिर में पहुंचे और दर्शन करने के बाद बुधनी के लिए रवाना हुए। इस दौरान उनके साथ गाड़ियों का बड़ा काफिला भी रहा। सुबह से ही भैरूंदा, चकल्दी, रेहटी सहित अन्य गांवों से कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ता नामांकन रैली की तैयारियोें में जुटे रहे। एक साथ सैकड़ों गाड़ियां बुधनी के लिए रवाना हुईं। बुधनी में भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, नेता एवं समर्थक मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि बुधनी विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया है और अब जीत की तैयारी में जुटेंगे। उन्होेंने कहा कि भाजपा ने विकास के नाम पर कुछ नहीं किया गया है। कांग्रेस की सरकार बनने पर दिखाया जाएगा कि किस तरह सेे विकास होता है। नामांकन रैली के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मस्ताल शर्मा का आमना-सामना भी हुआ। हालांकि दोनों दलों के समर्थक, नेता अलग-अलग सड़कों पर थे। नामांकन पत्र भरने के लिए पहले विक्रम मस्ताल शर्मा ’हनुमानजी’ पहुंचे। जब वे नामांकन पत्र दाखिल करके वापस आ रहे थे, उसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का काफिला पहुंचा। इस दौरान दोनों का आमना-सामना भी हो गया।

सीहोर में शशांक सक्सेना ने दिखाया दम, निकली विशाल नामांकन रैली-
सीहोर विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी शशांक सक्सेना के पक्ष में विशाल नामांकन रैली नगर में निकली। रैली में हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और सक्सेना समर्थक मौजूद रहे। नामांकन रैली का प्रारंभ कांग्रेस प्रत्याशी शशांक सक्सेना की अगुवाई में विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अहमदपुर से हुआ। दो पहिया वाहन पर हजारों युवा अहमदपुर से होते हुए दोराहा, श्यामपुर, मंडी क्षेत्र से होते हुए लुनिया चौराहा पहुंचे। जहां पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी एकत्रित हुए। पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश सक्सेना, जिला कांग्रेस कमेटी सीहोर अध्यक्ष डॉ. बलवीर तोमर सहित वरिष्ठ कांग्रेसी के नेतृत्व में पैदल रैली लुनिया चौराहा से होते हुए पुराना बस स्टैंड, कोतवाली चौराहा, मुख्य बाजार से होते हुए तहसील चौराहा पहुंची। जहां रैली का समापन रैली। नामांकन रैली का नगर में अनेकों स्थानों पर स्वागत हुआ। कांग्रेस प्रत्याशी शशांक सक्सेना को फूल मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया। रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी शशांक सक्सेना ने कहा कि युवा साथी ध्यान रखे उनके पास जितना पैसा नहीं जितना हमारे पास पसीना है बहाने के लिए। युवा जोश में होश न भूले और किसी से डरना नहीं है और डराना भी नहीं है। वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में आगे बढ़ना है। पूर्व विधायक रमेश सक्सेना ने कहा कि भाजपा के मंत्री सीहोर आए थे और उन्होंने कहा कि सिर्फ भाजपा में ही भारत माता की जय के नारे लगते हैं। मैं बता देना चाहता हूं कि कांग्रेस पार्टी वह पार्टी हैं जिसमें भारत माता की जय और वंदे मातरम कहकर लाखों लोगों ने बलिदान दिया है। भारतीय जनता पार्टी के एक भी व्यक्ति ने आजादी के आंदोलन में भाग नहीं लिया। उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने 15 महीने की सरकार में वचन निभाए। कांग्रेस पार्टी गरीब, किसान, मजदूर, आमजन, व्यापारियों की पार्टी है। आज भाजपा सरकार से व्यापारी भी त्रस्त हैं। उन्होंने कहा कि दोस्तों आज मुझे यह लग रहा है कि जब 1993 में जब मैंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था और सीहोर की जनता ने मुझे आर्शीवाद दिया था। आज वही मंजर मेरे सामने और राम-रहीम की सेना मेरे सामने खड़ी है। आज फिर राम-रहीम की सेना एक साथ है जो जीत का डंडा बजा देंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के 60 प्रतिशत लोग हमें वोट देने जा रहे हैं, इसलिए भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हाथ जोड़कर हमें काम करना है। उन्हें अपना विरोधी न समझना, क्योंकि जिस प्रत्याशी को भाजपा ने टिकट दिया है वह और उनका परिवार मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। उनके साथ न तो भाजपा के कार्यकर्ता हैं और न ही जनता उनके साथ है। यह

इछावर में भी शैलेंद्र पटेल, करण सिंह वर्मा ने किया नामांकन दाखिल-
इछावर विधानसभा में भी कांग्रेस प्रत्याशी शैलेंद्र पटेेल ने रैली के साथ पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। रैली इछावर स्थित दशहरा मैदान गिलावानी माता मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए तहसील कार्यालय पहुंची। इसके बाद उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस चुनाव में मैं नहीं मेरे इछावर विधानसभा का एक-एक कार्यकर्ता चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के झांसे में न आए। प्रदेश और क्षेत्र में बदलाव की लहर चल रही है। इछावर क्षेत्र में भेदभाव की राजनीति करने वाले को जनता हराने वाली है। क्षेत्र की जनता का विचार है कि विधायक ऐसा होना चाहिए जो आम जनता के लिए सर्व सुलभ रहे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता का विचार है कि विधायक ऐसा होना चाहिए जो आम जनता के लिए सर्व सुलभ रहे। क्षेत्र के विकास की रीढ़, शिक्षा, स्वास्थ्य, सडक़, परिवहन, सुरक्षा, विद्युत आदि पर ध्यान दें। जनता की समस्या अपनी समझे। वही विधायक बनने लायक है। पूर्व विधायक श्री पटेल ने कहा कि क्षेत्र की जनता को उन्होंने अपना परिवार बनाया है और क्षेत्र का विकास और क्षेत्रवासियों का विश्वास कायम रखना ही उनकी पूंजी है। नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों और कांग्रेसजनों की मौजूदगी में कांग्रेस प्रत्याशी ने गाजे-बाजे के साथ रैली निकाली। इस मौके पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

अंतिम दिन 48 अभ्यर्थियों ने भरे पर्चे-
विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के साथ ही चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र जमा करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई थी। नाम निर्देशन पत्र के अंतिम दिन 30 अक्टूबर 2023 को 48 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए हैं। बुधनी विधानसभा से 11, आष्टा से 16, इछावर से 16 तथा सीहोर विधानसभा से 5 नाम निर्देशन पत्र जमा किए गए हैं। जिले की चारों विधानसभा से अब तक कुल 76 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए हैं। इसमें बुधनी विधानसभा से 18, आष्टा से 25, इछावर से 23 तथा सीहोर विधानसभा से 10 नाम निर्देशन पत्र जमा किए गए हैं। नाम निर्देशन पत्रों की 31 अक्टूबर को संवीक्षा की जाएगी और 2 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके पश्चात पूरे प्रदेश में 17 नवंबर को एक ही चरण में मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी। मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

प्रेक्षकों ने मतदान केन्द्रों तथा नामांकन प्रक्रिया का किया निरीक्षण –
विधानसभा निर्वाचन स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए भारत निवार्चन आयोग द्वारा सीहोर जिले के लिए प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं। प्रेक्षकों ने जिले में मतदान केन्द्रों, नाम निर्देशन की कार्यवाही, सामग्री वितरण व्यवस्था सहित अनेक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर सुचारू एवं निर्बाद्ध रूप से मतदान संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। प्रेक्षक के. देवगांवकर ने आष्टा में चल रहे निर्वाचन कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने आष्टा में स्ट्रांग रूम, सामग्री वितरण व्यवस्था और मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम आनन्द सिंह राजावत ने आष्टा में चल रहे निर्वाचन संबंधी कार्यों की जानकारी दी। इछावर में प्रेक्षक सुरेश चौधरी ने आरओ कार्यालय का निरीक्षण किया और आरओ कार्यालय में चल रही नाम निर्देशन पत्र जमा करने की कार्यवाही देखी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Pro zdravé a chutné recepty, užitečné tipy a triky a užitečné články o zahradničení, navštivte naše stránky a objevte nové způsoby, jak využít svůj čas a zdroje v kuchyni a v zahradě. Buďte inspirací pro svou rodinu a přátele s našimi užitečnými nápady a návody. Připojte se k nám a začněte zlepšovat svůj životní styl ještě dnes! Jak odstranit skvrnu od bource morušového z oblečení: Trik s prázdnou židlí zachránil stovky vztahů v Recept na gurmánskou svačinu: náklady olivy Jak často byste měli vstávat Jak se starat o Seznamování s rodiči partnera: Jak být rád a Recept na rychlé jídlo: Tabouleh Normalizace funkce vaječníků: hlavní metody Získejte tipy a triky, jak vylepšit svůj každodenní život na našem webu! Navštivte nás pro chutné recepty a inspiraci pro vaření, stejně jako užitečné články o zahradničení a pěstování rostlin. Buďte s námi každý den a objevte nové způsoby, jak si užívat život plný radosti a zdraví!