
सीहोर। विदिशा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इछावर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भाऊखेड़ी ग्राम से चुनाव प्रचार का श्रीगणेश किया। इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह चुनाव शिवराज सिंह चौहान नहीं लड़ रहा है। यह चुनाव विदिशा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता और इस लोकसभा क्षेत्र के नागरिक लड़ रहे हैं। चुनाव परिणाम आने के बाद आपके आशीर्वाद से विजय होने के बाद 5 साल तक आपका मामा आपके द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी तरह निभाएगा। यह चुनाव भारत के विकास का चुनाव है, भारत के नवनिर्माण का चुनाव है, यह चुनाव विकसित भारत की आधारशिला रखेगा। इछावर विधानसभा क्षेत्र से जीत का रिकॉर्ड बने इसकी जिम्मेदारी आप सब कार्यकर्ताओं की है। मैं नेता नहीं हूं आपका सेवक हूं। जनता की सेवा मेरे लिए भगवान की पूजा के बराबर है। मातृशक्ति, बहनें, बेटियां, भांजियों में देवी की मूर्ति के दर्शन करता हूं।
नेहरूजी वाली कांग्रेस खत्म हो गई-
चंदा एकत्रित कर सौंपा, हुआ भव्य स्वागत-
इछावर की बहनों ने चुनाव लड़ने के लिए चंदा एकत्रित किया एवं शिवराज सिंह चौहान को सौंपा। इस दौरान पूरे रास्ते में शिवराजसिंह चौहान का बड़े-बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं, बच्चों और कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया। महिलाओं ने शिवराज सिंह चौहान को तिलक लगाकर एवं आरती उतारकर विजय का आशीर्वाद दिया। शिवराज सिंह चौहान ने भी दोनों हाथ जोड़कर सबका अभिवादन किया। कैलाश सुराणा ने आभार व्यक्त किया।
भाजपा नेता जसपाल अरोरा ने भी किया स्वागत-
इछावर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री एवं विदिशा से लोकसभा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान का वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने भी स्वागत किया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
कांग्रेस की मति मारी गई है : शिवराज सिंह चौहान
सीहोर में बनेगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट –
भोपाल लोकसभा प्रत्याशी आलोक शर्मा ने कहा कि भाजपा ने कार्यकर्ता से मुझे लोकसभा का प्रत्याशी बनाकर आपकी सेवा का मौका दिया है। सीहोर में शुगर फैक्ट्री की साढ़े चार हजार एकड़ भूमि पड़ी हुई है, यह मामला न्यायालय में विचारधीन है। हम सीहोर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों के स्टापेज, भगवान श्रीगणेश के प्रसिद्ध मंदिर का जीर्णोंद्धार, आवासीय खेलकूद विद्यालय सहित अन्य विकास करना मेरी प्रथामिकता है। इस दौरान पूर्व सासंद आलोक संजर, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर आदि ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के वरिष्ठ नेता सीताराम यादव ने किया। इस दौरान भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा, सन्नी महाजन, सुरेन्द्र सिंह, महिला मोर्चा और भाजपा के सभी मोर्चा पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।