
सीहोर। नगरीय निकाय चुनाव के बाद अब नगरपालिका आष्टा एवं नगर परिषद इछावर में अध्यक्ष पद का फैसला भी हो गया। आष्टा नगर पालिका में पहली बार भाजपा का अध्यक्ष चुना गया है, जबकि इछावर नगर परिषद पर भी इस बार भाजपा ने कब्जा जमाया है। बुधवार को आष्टा नगर पालिका व इछावर नगर परिषद मेें अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ। इसमें दोनों सीटों पर भाजपा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। आष्टा नगर पालिका में तीस साल बाद भाजपा का अध्यक्ष बना। भाजपा ने अपना अधिकृत प्रत्याशी हेमकंुवर रायसिंह मेवाड़ा को बनाया था। चुनाव प्रक्रिया में हेमकुंवर रायसिंह मेवाडा को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है, वहीं इछावर में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के देवेंद्र वर्मा को 15 में से 12 वोट मिले।
इस बार अप्रत्यक्ष रूप से हुए चुनाव में पहले जनता ने पार्षदों को चुना। अब पार्षदों द्वारा अध्यक्ष चुना गया है। बुधवार को नगर पालिका कार्यालय भवन में पार्षदों ने अध्यक्ष के लिए वार्ड 13 से चुनाव जीती हेमकुंवर रायसिंह मेवाड़ा को नगर पालिका अध्यक्ष निर्विरोध चुना है। हालांकि इस बार आष्टा में चार पार्षदोें ने अध्यक्ष पद के लिए अपनी प्रबल दावेदारी जताई थी, लेकिन अंतिम मोहर हेमकुंवर रायसिंह मेेवाड़ा के नाम पर लगी। इससे पहले नगर पालिका अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद के लिए सुबह रेस्ट हाउस में सभी पार्षदों से नपा चुनाव प्रभारी हरिनारायण यादव ने बंद कमरे में वन-टू-वन चर्चा कर राय जानी। रायशुमारी के बाद रेस्ट हाउस पर नगर पालिका चुनाव प्रभारी हरिनारायण यादव, सीहोर जिला भाजपा प्रभारी बहादुर सिंह मुकाती, सीहोर जिला अध्यक्ष रवि मालवीय, विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय, जिला पंचायत सीहोर के अध्यक्ष इंजीनियर गोपाल सिंह, जिला महामंत्री धारासिंह पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष ललित नागोरी, राकेश सुरणा, नपा चुनाव प्रभारी नगीनचंद्र जैन, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ऋतु जैन, नगर भाजपा अध्यक्ष अतुल शर्मा सहित सभी पार्षदों की उपस्थिति में हेमकुंवर रायसिंह मेवाड़ा को भाजपा ने आष्टा नपा अध्यक्ष पद के लिए अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया। नपा में संपन्न हुए चुनाव में हेमकुंवर रायसिंह मेवाड़ा निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं। नपा में अध्यक्ष के चुनाव के बाद उपाध्यक्ष पद एवं अपील समिति के 2 सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया हुई। उपाध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी सिद्दीका भुरू खा ने कांग्रेस के उम्मीदवार भैया मियां को 8 वोट से हराया। उपाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा की सिद्दीका भुरू खां को 13 वोट मिले, वही कांग्रेस के भैया मियां को 5 वोट मिले।
कार्यकर्ताओें ने मनाया जश्न, निकाला विजयी जुलूस-
इछावर में देवेंद्र दूसरी बार बने नगर परिषद के अध्यक्ष-
इछावर नगर परिषद पर भी भाजपा ने कब्जा किया। यहां से देवेंद्र वर्मा को अध्यक्ष चुना गया है। देवेंद्र वर्मा पहले भी एक बार नगर परिषद अध्यक्ष रह चुके हैं। बुधवार को अध्यक्ष पद लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन जमा किए थे। इत्तदार अहमद मुन्नू और भाजपा से देवेंद्र वर्मा ने नामांकन दाखिल किया था। यहां 15 वोटों में से देवेंद्र वर्मा को 12 वोट मिले, वहीं कांग्रेस के इत्तदार अहमद को तीन वोट मिले। इसके बाद उपाध्यक्ष पद के लिए भी दो नामांकन जमा किए गए। निर्दलीय पार्षद हेमंत कबाड़ी और भाजपा से उमा विनोद मीणा ने नामांकन जमा किया। उपाध्यक्ष के चुनाव में 15 में से 14 वोट डाले गए। इसमें भाजपा प्रत्याशी उमा मीणा को 11 वोट मिले। वहीं निर्दलीय हेमंत कबाड़ी को तीन वोट मिले। उमा मीणा 11 वोट से चुनाव जीतीं। उपाध्यक्ष के चुनाव में अध्यक्ष का चुनाव लड़े कांग्रेस के इत्तदात अहमद हार के बाद मतगणना स्थल से उठकर चले गए। उन्होंने उपाध्यक्ष के चुनाव में अपना वोट नहीं डाला।
इधर सीहोर में कांग्रेस पार्षद दल की बैठक संपन्न-