Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीविशेषसीहोर

Sehore News : बारिश के बीच नगरवासियों का हाल जानने निकले नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर

निचली बस्ती के नागरिकों को पहुंचाया सुरक्षित स्थानों पर, लोगों से की घरों में रहने की अपील

सीहोर। भारी बारिश केे बीच नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने मोर्चा संभाला और नगरवासियोें का हाल जानने के लिए निकले। उन्होंने शहर की निचली बस्तियोें में रह रहे लोगों को रैन बसेरा सहित अन्य सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने लोगोें से अपील भी की है कि लोग घरोें में सुरक्षित रहें एवं जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें। नपाध्यक्ष ने कहा है कि बारिश से जिन लोगों के घरोें कोे नुकसान हुआ है उनको चिंता करने की जरूरत नहीं है। ऐसे लोगों को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास बनाकर दिए जाएंगे।
जेसीबी बुलाकर कराई जल निकासी-
सीहोर नगर सहित जिलेभर में 48 घंटोें से लगातार बारिश हो रही है। निचली बस्तियों में जहां पानी भरा गया है तो वहीं काॅलोनियोें मेें भी लोगोें के घरों तक में पानी घुस गया। इस बीच नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने नपा के अधिकारियों के साथ नगर का भ्रमण किया एवं स्थितियों पर नजर बनाए रखी। इस दौरान कई जगह तुरंत जेसीबी मशीन बुलाकर जल निकासी के लिए नालियां बनवाईं।
नागरिकों से की अपील-
नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने नगरवासियों सहित सभी आॅटो चालक, वाहन चालकों से भी अपील करते हुए निवेदन भी किया है कि वेे ऐसेे स्थानों से अपनेवाहनों को न निकाले, जहां से पानी का बहाव हो या पुल-पुलिया पर पानी हो। प्रिंस राठौर ने सीहोर की कई निचली बस्तियोें का भ्रमण करके स्थितियां देखीं एवं नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारियोें को निर्देेश भी दिए कि वे नगर का भ्रमण करके ऐसे स्थानों पर व्यवस्थाएं करें, जहां पर लोगों के घरोें में पानी भरा गया हो। उन्होंने ऐसे रहवासियों से भी अपील की है कि वे रैन बसेरा सहित अन्य सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। यदि उन्हें किसी भी प्रकार के सहयोग की जरूरत हो तो वे तुरंत संपर्क भी करें। इसके लिए उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 8815111165 भी जारी किया हैै।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
В нашем блоге вы найдете массу полезных советов и лайфхаков для уюта и комфорта в вашем доме. Мы делимся рецептами изысканных блюд, заботимся о вашем здоровье и делимся секретами успешного огородничества. Посетите наш сайт, чтобы узнать больше! Неочакваният метод за продължаване на живота Пай от пита с таен Прогноза за Специален продукт за почистване на фурната, който Кафето, което ще запази своя вкус месеци "Тайната на безупречното Магията на орхидеята: Откритие на ново лекарство за лечение на аутизъм Як бути обережним перед покупкою фальшивого меду Специалист разкрива Изучите лучшие лайфхаки для улучшения вашей кулинарии, полезные советы для садоводства и интересные статьи про огород на нашем сайте. Узнайте, как стать настоящим мастером кулинарии и садоводства уже сегодня!