Sehore News : सर्व ब्राह्मण समाज महिला मंडल ने मनाया मकर संक्रांति पर्व

सीहोर। सर्व ब्राह्मण समाज महिला मंडल के द्वारा मकर सक्रांति पर्व मनाया गया। कार्यक्रम में   सामूहिक रूप से एकत्रित होकर एक दूसरे को बधाई दी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण समाज महिला मंडल में पर्व को लेकर काफी उत्साह का वातावरण था। कार्यक्रम में सामूहिक रूप से काफी संख्या में महिलाओं ने उपस्थित होकर एक दूसरे को बधाई देते हुए हल्दी कुमकुम लगाकर सुहाग की सामग्री वितरित की एवं मकर सक्रांति पर्व की एक दूसरे को बधाई देते हुए जनमानस के लिये सुख समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में महिला मंडल द्वारा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए जो काफी सराहे गए। धार्मिक भजन भी गाये गये एवं सांस्कृतिक नृत्य का भी आयोजन किया।  इस अवसर पर समस्त महिला मंडल काफी उत्साहित नजर आ रही थी एवं अपने समाज के प्रति संगठित होकर आगे भी अनेक धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों का विस्तार रूप से करने का निर्णय लिया।  सनातन धर्म के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए महिला मंडल ने निर्णय लिया कि हर हिंदू समाज इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर सनातन धर्म को बढ़ावा दें, यही हमारे धर्म की सच्ची आस्था होगी। इस मौके पर अध्यक्ष नीलम शर्मा ने सभी समाज जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज एक संगठित संस्था है। हम सबको इसी तरह एकत्रित होकर अपने धार्मिक आयोजन पूरी निष्ठा के साथ मनाना चाहिये।

Exit mobile version