
सीहोर। शहर के खजांची लाइन स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में विधायक सुदेश राय, नव नियुक्त नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर का रविवार को दोपहर एक बजे सम्मान और स्वागत के अलावा सुबह नौ बजे अग्रवाल महिला मंडल के तत्वाधान में होने वाली भागवत कथा के पावन अवसर पर निकाली जाने वाली भव्य शोभा यात्रा का सुबह नौ बजे स्वागत के अलावा दोपहर तीन बजे निकाली जाने वाली झंडा यात्रा में युवा नेता जिला पंचायत सदस्य शशांक सक्सेना सहित अन्य श्रद्धालुओं का स्वागत किया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सर्व ब्राह्मण समाज के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि रविवार को उक्त सभी कार्यक्रमों का आयोजन समाज के अध्यक्ष बालमुकुंद पालीवाली की अध्यक्षता में किया जाएगा। आयोजन को लेकर शनिवार की शाम को शहर के खजांची लाइन स्थित सर्व ब्राह्मण धर्मशाला में कार्यकारी अध्यक्ष सुदीप व्यास के नेतृत्व में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि सुबह नौ बजे खजांची लाइन स्थित धर्मशाला से सर्व प्रथम भागवत कथा के पावन अवसर पर निकाली जाने वाली भव्य शोभा यात्रा में शामिल शहर की आन, बान, शान भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा सहित सभी श्रद्धालुओं का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा। इसके उपरांत दोपहर एक बजे विधायक सुदेश राय, नगर पालिका के युवा अध्यक्ष प्रिंस राठौर का सम्मान समारोह के अलावा दोपहर तीन बजे भगवान गणेश के झंडा चल समारोह में शामिल सभी श्रद्धालुओं के अलावा युवा नेता जिला पंचायत सदस्य शशांक सक्सेना का स्वागत किया जाएगा। रविवार को होने वाले कार्यक्रम में सभी विप्रजन के शामिल होने की अपील की गई है।
Related Articles
-
कलेक्टर के कड़े तेवर, बैठक से नदारद भैरूंदा सीएमओ पर गिरी गाज, कार्रवाई के निर्देश -
होली से ठीक पहले जागा खाद्य विभाग, रस्म अदायगी के लिए दुकानों पर पहुंचे अधिकारी, लिए नमूने -
जहरीली हल्दी ने ली 200 भेड़ों की जान, पीडि़त पशुपालकों ने मांगा मुआवजा -
रेहटी कॉलेज में मना राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, विज्ञान में महिलाएं थीम पर नवाचारों का प्रदर्शन -
सावधान! सीहोर की सडक़ों पर सक्रिय हुई ‘एक्सीडेंट फ्रॉड’ गैंग -
त्योहारों पर शहर में बना रहे अमन और चैन, शांति समिति की बैठक में बनी रणनीति