Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

Sehore News : चुनाव से पहले मुख्यमंत्री जानेेंगे बुदनी विधानसभा की जनता का हाल

मुख्यमंत्री करेंगे बुदनी विधानसभा का दौरा, गांवोें में करेंगे रात्रि विश्राम, लगाएंगे चौपाल

सीहोर-रेहटी।
9425665690

वर्ष 2023 में प्रस्तावित मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव सेे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौैहान अपनी खुद की बुदनी विधानसभा का दौरा करेंगे। इस दौरान वे जहां गांवों में रात्रि विश्राम करेंगे तोे वहीं चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं भी जानेेंगेे। इस दौरान मुख्यमंत्री सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की हकीकत देखेंगे तोे वहीं ग्रामीणों के बीच में रहकर उनकी जीवनशैली को भी जानेंगेे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बुदनी विधानसभा में प्रस्तावित दौरा सितम्बर माह में है। मुख्यमंत्री पहले 16-17 सितम्बर 2022 को एवं फिर 30 सितम्बर एवं 1 अक्टूबर कोे बुदनी विधानसभा के गांवोें का दौरा करेंगे। इस कार्यक्रम में कुछ फेरबदल की संभावनाएं भी हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री अन्य गांवोें में भी जा सकते हैैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौैहान बुदनी विधानसभा से ही चुनावी मैदान में उतरतेे हैं। बुदनी विधानसभा उनकी रग-रग में बसी हुई है। वे समय-समय पर यहां का दौरा करके लोगोें केे बीच में अपना समय गुजारतेे भी हैैं। अब वे अगले वर्ष प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले बुदनी विधानसभा का दौरा करनेे की तैयारी कर रहे हैं। दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर विधानसभा चुनाव का पूरा दारोमदार होता है और चुनाव के समय उन्हें संपूर्ण मध्यप्रदेश को देखना होता है। उससे पहलेे वे बुदनी विधानसभा की जनता के बीच में जाकर उनका हालचाल जानना चाहते हैैं। इसी को लेकर मुख्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम तय किया गया है।
दो चरणों में होगा मुख्यमंत्री का आगमन-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौैहान दो चरणों में बुदनी विधानसभा का दौरा करेंगे। अब तक संभावित दौरे का पहला चरण 16 एवं 17 सितंबर 2022 को होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री बोरखेेड़ाकला, बालागांव, सातदेव, टिगाली, सीलकंठ, मंडी, चींच, छिदगांवकाछी, डिमावर, बाबरी का दौरा करेेंगे औैर यहां के लोगों से रूबरू होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री लोगों से जानेंगे कि उन्हें सरकारी योजनाओें का लाभ कितना मिल रहा हैै। मुख्यमंत्री का इस दौरान रमगढ़ा मेें रात्रि विश्राम करने का कार्यर्क्रम तय किया गया है। मुख्यमंत्री कहां रूकेेंगे यह अभी तय नहीं है, लेकिन वेे रात्रि विश्राम रमगढ़ा में करेंगे और यहां पर चौपाल लगाकर लोगोें से रूबरू होेंगे, उनकी समस्याओें को जानेेंगे औैर उनसे क्षेत्र का हालचाल पूछेंगे। इसके अगले दिन 17 सितम्बर को मुख्यमंत्री सतराना, निपानिया, चिचलायकला, तजपुरा, चकल्दी, आमाझिर, लावापानी, बनियागांव, अमीरगंज, सिराली, भिलाई औैर लाड़कुई का दौरा करेंगे। वे यहां पर लोगोें के बीच समय बिताएंगे। इसके बाद देर शाम वे भोपाल रवाना होंगे।
दूसरे चरण में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौैहान 30 सितम्बर व 1 अक्टूबर 2022 कोे बुदनी विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। पहले दिन 30 सितम्बर को पिपलानी, इटावाखुर्द, किशनपुर, मुहाई, बोरखेड़ा खुर्द, बाईंबोड़ी, बांकोट, सुकरवास, मगरिया का दौरा करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री वासुदेव मेें रात्रि विश्राम करेंगे और यहां पर चौपाल लगाकर ग्रामीणोें से रूबरू होंगे। अगले दिन 1 अक्टूबर को इटावाकला, इटारसी, डोभा, कुमनताल, गोेपालपुर, सीगांव, ससली, छीपानेर का दौरा करेंगे। इसके बाद देर शाम भोेपाल के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान कई अन्य गांवोें में भी जा सकते हैं।
निकाय चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन से हैं नाखुश-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौैहान बुदनी विधानसभा में नगरीय निकाय चुनाव केे दौरान सामने आए नतीजों से नाखुश भी बताए जा रहे हैं। दरअसल बुदनी विधानसभा केे तहत आने वाले जिला पंचायत एवं जनपद पंचायतोें के कई वार्डों में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कराई है। बुदनी विधानसभा में जिला पंचायत के तहत आने वाले वार्डाेें में से 2 वार्ड कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियोें ने जीतेे हैैं। इसी तरह जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायतोें में भी कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कराई है।

इनका कहना है-
माननीय मुख्यमंत्री जी का दौरा कार्यक्रम होना है। इसके लिए अभी प्रारंभिक तौर पर तारीखें तय की गईं हैं। इन तारीखों एवं गांवों में बदलाव भी किए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री बुदनी विधानसभा केे कई गांवों का दौरा करेंगे और इस दौरान उनका रात्रि विश्राम भी गांवों में होगा।
– रवि मालवीय, भाजपा जिलाध्यक्ष, सीहोर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Se tudi vi sprašujete, kako pripraviti obrok, ki je hkrati okusen, hranljiv in preprost? Z nekaj svežimi sestavinami lahko ustvarite jedi za vsak dan, zato je vredno to temo podrobneje raziskati. Večina jih jajca hrani na Buča je odlična tudi za sladico Večina uporabi preveč moke pri jabolčno-hruškovi šarlotki na videz preprosto, biskvit potrebuje Tudi testenine so lahko čarovniške vonj iz kozarca razkrije hitro kisanje zelja Zakaj krompir v ko zadiši, čebulo in česen loči Pozimi jajca pripravite brez ponve Najpogostejša napaka je, da zdrav obrok preveč zapletemo. Izberite sveže sestavine, dodajte vir beljakovin in jed začinite z zelišči, nato pa jo pripravite brez odvečne maščobe.