Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीसीहोर

Sehore News : मुख्यमंत्री ने बीमारू राज्य से विकासशील राज्य बनाया, युवाओं को दी सौगातें : भूपेंद्र पाटीदार

सीहोर। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा हर बूथ पर युवा चौपाल लगाई जा रही है। इसी कड़ी में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र पाटीदार की अगुवाई में आष्टा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खड़ी हाट, मैना मंडल, ग्राम कर्मन खेड़ी, जावर ग्रामीण मंडल व नगर जावर के वार्ड क्रमांक 11 में युवा चौपाल आयोजित की गई। इस दौरान युवाओं से संवाद भी किया गया। इस अवसर पर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र पाटीदार ने कहा कि भाजपा एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से बाहर निकालकर विकासशील राज्य बनाया। पिछले 17 वर्षों में युवाओं के लिए कई योजनाएं चलाकर युवाओं को रोजगार दिए गए। अब सरकारी नौकरियां भी निकाली गई। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में राम मंदिर, 370 जैसे कठिन मसले जहां आसानी से हल हुए हैं, वहीं भारत ने आत्मनिर्भर बनने की ओर कदम बढ़ाया। भाजयुमो के प्रदेश मंत्री अमय आप्टे ने भी युवा चौपाल को संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व मंडी अध्यक्ष धर्म सिंह आर्य, जिला महामंत्री युवा मोर्चा महेंद्र सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रानु परमार, जिला पंचायत सदस्य लखन मालवीय, सरपंच कृपाल सिंह, जिला महामंत्री युवा मोर्चा महेंद्र सिंह, चेतन ठाकुर, राजपाल ठाकुर, हरेंद्र ठाकुर सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button