Newsसीहोर

सीहोर: अधिकारियोें ने लगाए अपनी गाड़ियों पर हर घर तिरंगा अभियान के स्टीकर

सीहोर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिले में 11 से 17 अगस्त तक जिलेभर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। कलेक्टर चन्द्रमोहन ठाकुर ने अपने वाहन पर हर घर तिरंगा अभियान के स्टीकर लगाकर इस अभियान की शुरूआत की। इस अभियान के तहत सभी शासकीय सेवकों तथा नागरिकों के वाहनों पर हर घर तिरंगा अभियान का स्टीकर लगाए जाएंगे। जिला पंचायत सीईओ हर्ष सिंह एवं अपर कलेक्टर गुंचा सनोबर ने भी अपने वाहन पर स्टीकर लगाए। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में 11 से 17 अगस्त तक तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। इसमें सभी नागरिकों से अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की गई है। इस अभियान का उद्देश्य जन सामान्य में देश भक्ति की भावना जागृत करना एवं राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता उत्पन्न करना है तथा सभी नागरिकों को अपने घरों पर, सार्वजनिक संस्थानों, व्यक्तिगत प्रतिष्ठानों आदि में राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए प्रेरित करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button