Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

सीहोर: भाजपा स्थापना दिवस पर जिलेभर सहित कार्यकर्ताओं ने घर-घर में किया ध्वजारोहण, बांटी मिठाई

पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर मनाया स्थापना दिवस

सीहोर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 46वे स्थापना दिवस के अवसर पर जिलेभर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान पार्टी कार्यालयों सहित कार्यकर्ताओं ने घर-घर में ध्वजारोहण किया। जिला मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष नरेष मेवाड़ा के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान भाजपा के सभी मंडलों में भी कार्यालयों पर पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर ध्वजारोहण के साथ सेवा कार्य किए एवं मिठाई बांटी। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिला कार्यालय पर लाईटिंग की गई। कार्यक्रम में सर्वप्रथम भारत माता, डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी, कुषाभाउ ठाकरे, पं. दीनदयाल उपाध्यायजी के चित्रों पर फूलमाला पहनाकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद जिला कार्यालय पर भाजपा का ध्वज जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा द्वारा फहराया गया। जिलाध्यक्ष श्री मेवाड़ा ने कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारी पार्टी विष्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और हमें गर्व है कि हम इस पार्टी के सिपाही हैं। उन्होंने कहा कि आज जब हमारी पार्टी 46वां स्थापना दिवस मना रही है, तब हम गर्व से कह सकते हैं कि हम जिस स्वर्णिम एवं विष्वगुरु भारत का सपना देखते थे आज हम उस मार्ग पर चल रहे हैं। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव सन्नी महाजन, राजकुमार गुप्ता, रवि नागले, पंकज गुप्ता, नगर मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति, मेहरबान सिंह बलभद्र सहित बड़ी संख्या में नेता, कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विधायक कार्यालय पर भी हुआ ध्वजारोहण-
भाजपा के 46वे स्थापना दिवस के अवसर पर नगर मंडल द्वारा सीहोर में विधायक कार्यालय पर भी ध्वजारोहण किया गया। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर सीहोर विधानसभा के विधायक कार्यालय के अलावा, भाजपा के जिला कार्यालय सहित अन्य स्थानों पर पार्टी के कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने झंडा फहराया और मिठाई आदि का वितरण किया। उन्होंने बताया कि रविवार को विशेष तैयारियां के साथ प्रत्येक कार्यकर्ता ने अपने-अपने निवास पर पार्टी का ध्वज लगाकर पूरे हर्षाेल्लास के साथ स्थापना दिवस मनाया। इधर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शंकरलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप बिजोरिया की अध्यक्षता में वार्ड नंबर 6 में भी स्थापना दिवस मनाया गया।
भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस, वरिष्ठ नेता जसपाल सिंह अरोरा भी हुए शामिल –
भारतीय जनता पार्टी द्वारा 46वे स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान जगह-जगह पार्टी का ध्वजारोहण किया गया। प्रदेश भाजपा कार्यालय में भी प्रदेश अध्यक्ष व्हीडी शर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर सीहोर के वरिष्ठ भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा भी उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन महामंत्री हितानंदजी शर्मा सहित संगठन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अरोरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। हमें गर्व है कि हम भी इस पार्टी के कार्यकर्ता हैं। ये हमारा सौभाग्य भी है कि हम पार्टी के सिपाही बनकर पार्टी की सेवा कर रहे हैं। श्री अरोरा ने कहा कि भारतीय जनपा पार्टी को श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, राजामाता सिंधिया, अटलबिहारी वाजपेयी जैसे कुशल नेतृत्व ने खड़ा किया और आज पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के कुशल नेतृत्व में विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। देश में प्रधानमंत्री श्रीमोदीजी, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाहजी, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित केंद्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष व्हीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंदजी शर्मा सहित प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में लगातार आगे बढ़ रही है। श्री अरोरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूलमंत्र है सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास… आज इसी मूलमंत्र के साथ भाजपा सभी वर्गों के लोगों के लिए कार्य कर रही है। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा सभी वर्गों के कल्याण के लिए अथक परिश्रम किया जा रहा है। देश विश्व का सर्वाेच्च राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। सभी को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button