Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सीहोर पुलिस दे रही ’मैं भी हूं अभिमन्यु’ अभियान के तहत टिप्स, कर रही जागरूक

सीहोर। मध्यप्रदेश के साथ ही सीहोर जिलेभर में ’मै भी हूं अभिमन्यु अभियान’ चलाया जा रहा है। इसको लेकर पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के निर्देश, एएसपी गीतेश गर्ग सहित अनुविभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारियों के नेतृत्व में जगह-जगह जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अभियान के तहत नशा, दहेज, रूढ़िवादिता, अश्लीलता, भ्रूण हत्या, असंवेदनशीलता, अभिरक्षा, लिंग भेद सहित अन्य कुरीतियों के बारे में स्कूली विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, पुरूषों को जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में सीहोर के कोतवाली थाना, अहमदपुर थाना, रेहटी थाना सहित अन्य थानों के थाना प्रभारियों के नेतृत्व में दुर्गा पांडालों, स्कूलों सहित अन्य स्थानों पर पहुंचकर जागरूक किया गया।
अहमदपुर पुलिस ने बांटे पंपलेट, किया जनसंवाद –
सीहोर जिले की अहमदपुर पुलिस ने थाना प्रभारी अविनाश भोपले के नेतृत्व में ’मैं भी हूं अभिमन्यु’ अभियान के तहत पंपलेट बांटे, जगह-जगह इन्हें चिपकाया एवं जनसंवाद भी किया। थाना प्रभारी अविनाश भोपले ने बताया कि ’मैं भी हूं अभिमन्यु’ इस चक्रव्यूह को तोडूंगा, यह अभियान सहयोग, सम्मान, समानता पर आधारित है। इसके तहत 3 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक क्षेत्र के समस्त विद्यालय, सार्वजनिक स्थल, रहवासी कॉलोनियों में जाकर बच्चों, युवाओं, महिलाओं, पुरूषों को जागरूक किया जा रहा है। पंपलेट वितरित किए जा रहे हैं। इस अभियान का उद्देश्य समाज में महिलाओं एवं बालक-बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर नियंत्रण एवं लड़के-लड़कियों को समान अवसर प्रदान करना, समाज के हर स्तर पर व्याप्त लिंगभेद को समाप्त करना एवं आज के पुरुष को सभ्य समाज के निर्माण हेतु रुढ़िवादी धारणाओं एवं पूर्वाग्रहों के चक्रव्यूह को तोड़ते हुए महिलाओं के विकास व सह-अस्तित्व का सहभागी बनाना है। थाना अहमदपुर पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र के सभी धार्मिक स्थलों, दुर्गा पंडालों, बाजार, कॉलोनी में जाकर क्षेत्र वासियों से संवाद किया गया। अभियान के तहत नारी के महत्व के विषय में बताया तो वहीं जागरूकता संदेश, महिला हेल्पलाइन नंबर, नारी शिक्षा संबंधी पंपलेट वितरित किए गए। साथ ही अहमदपुर के सार्वजनिक स्थलों, धार्मिक स्थल बाजार इत्यादि की दुकानों एवं अस्थाई ठेलों में पंपलेट चिपकाए गए। लोगों द्वारा एकाग्रता के साथ जागरूकता संबंधी पंपलेट को देखा गया। जागरूकता अभियान में थाना प्रभारी अहमदपुर अविनाश भोपले, अरवेंद्र कुमार, प्रीति अग्रवाल, धर्मेंद्र, ज्ञानसिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
रेहटी पुलिस ने सलकनपुर में उपस्थित लोगों को दी जानकारी –
एसडीओपी बुधनी शशांक गुर्जर के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी रेहटी राजेश कहारे के नेतृत्व में रेहटी पुलिस ने ’मैं भी हूं अभिमन्यु’ अभियान के तहत सलकनपुर में उपस्थित लोगों को जानकारी दी। इस दौरान उन्हें बताया गया कि नशा, दहेज, रूढ़िवादिता, अश्लीलता, भू्रण हत्या, असंवेदनशीलता, अभिरक्षा, लिंग भेद जैसी बुराइयों को दूर करके एक सभ्य समाज का निर्माण करना है। इसके लिए सभी का सहयोग बेहद जरूरी है। लोगों को बताया गया कि यदि उनके आसपास इस तरह की कोई भी घटना घटित हो रही हो या इस तरह से कोई भी कार्य किया जा रहा है तो वे भी इसका विरोध करें एवं इसकी जानकारी पुलिस को भी दें, ताकि लोगों को ऐसी बुराइयों से बचाया जा सके। एसडीओपी बुधनी शशांक गुर्जर ने उपस्थित लोगों को बताया कि वे एक सजग नागरिक की तरह ऐसी बुराइयों का विरोध करें एवं एक सभ्य समाज का निर्माण करें। थाना प्रभारी राजेश कहारे ने बताया कि ’मैं भी हूं अभिमन्यु’ अभियान के तहत लगातार गतिविधियां की जा रही हैं। इस दौरान स्कूल, कॉलेज, देवी पांडालों सहित कालोनियों में भी जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
कराया भ्रमण, बताई पुलिस की कार्यप्रणाली –
सीहोर के कोतवाली थाने में ’मैं भी हूं अभिमन्यु’ अभियान के तहत थाना प्रभारी मनोज मालवीय द्वारा नशा, दहेज, रूढ़िवादिता, अश्लीलता, भ्रूण हत्या, अंसंवेदनशीलता, अभिरक्षा, लिंग भेद के बारे में जानकारी दी गई। इसी के साथ बच्चों को थाना में पुलिस द्वारा किए जाने वाले कार्य एवं थाना परिसर का भ्रमण कराकर जानकारी दी गई। इस दौरान बच्चों को शपथ दिलाई गई कि अगर कोई अपराध होते हुए देखे तो चुप नहीं बैठेंगे। एक सजग नागरिक की तरह उसका विरोध करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Descoperă cele mai bune trucuri de viață, rețete delicioase și articole utile despre grădinărit pe site-ul nostru. Află cum poți să-ți faci viața mai ușoară, să gătești preparate delicioase și să ai un grădină frumoasă. Fii gata să descoperi cele mai interesante și practice sfaturi care îți vor schimba viața în bine! Care sunt soiurile de castraveți pot fi semănate în Viața în țările calde: sfaturi valoroase de la un Matcha versus cafea: care este mai eficient În Australia, un bărbat 4 motive pentru care saramura din Descoperiți cele mai bune trucuri pentru gospodărie, rețete delicioase și sfaturi utile pentru grădinărit pe site-ul nostru! Aici veți găsi informații practice și sfaturi pentru a vă simplifica viața de zi cu zi. Indiferent dacă doriți să învățați cum să gătiți cele mai bune mâncăruri sau să aveți un grădina frumoasă și roditoare, suntem aici pentru a vă ajuta. Vă promitem că veți găsi tot ce aveți nevoie pentru a vă transforma casa și grădina într-un loc minunat. Nu ratați șansa de a descoperi secretele unei vieți mai bune!