
सीहोर। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण मेें एक जुलाई को सीहोर जिले की नसरूल्लागंज एवं इछावर जनपद पंचायत के तहत आने वाली ग्राम पंचायतोें में मतदान हुआ। इस दौरान नसरूल्लागंज जनपद में 79.85 प्रतिशत एवं इछावर जनपद में 79.11 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदाताओं ने अपनी ग्रामीण सरकार चुनने के लिए खासा उत्साह भी दिखाया। सुबह से मतदान केंद्रों पर मतदाताओें की लंबी-लंबी लाइनेें देखी गईं। इस दौरान 104 साल की रेशम बाई ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के तहत दूसरे चरण में इछावर एवं नसरूल्लागंज जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हुआ। मतदान समाप्ति के पश्चात निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त प्राथमिक जानकारी के अनुसार इछावर जनपद में कुल 87.85 प्रतिशत मतदान हुआ। इछावर में 93,760 मतदाताओं ने मतदान किया। इसमें 49,418 पुरूषों एवं 44,342 महिलाओं ने मतदान किया। इसी प्रकार नसरूल्लागंज जनपद में 84.89 प्रतिशत मतदान हुआ। नसरूल्लागंज में 1,16,952 मतदाताओं ने मतदान किया। इसमें 62174 पुरूषों एवं 54778 महिलाओं ने मतदान किया।
कलेक्टर-एसपी ने किया लगातार भ्रमण-
पंचायत चुनावों के दूसरे चरण में इछावर एवं नसरूल्लागंज जनपद में पंच, सरपंच, जनपद सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य के लिए मतदान संपन्न हुआ। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्रमोहन ठाकुर एवं एसपी मयंक अवस्थी ने निरंतर मतदान केंद्रों का भ्रमण कर चल रहे मतदान की कार्यवाही का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने मतदान केन्द्रों पर आए बुजुर्ग एवं युवा मतदाताओं से चर्चा भी की। उन्होंने ग्राम डोबरी, कोसमी, सिंहपुर, नादान, घोघरा, हमीदगंज, पिपलानी सहित अनेक मतदान केन्द्रों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मतदान तथा मतगणना संपन्न कराने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को व्यवस्थित ढंग से कार्यवाही संपादित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीठासीन अधिकारी, सेक्टर अधिकारी तथा कार्यपालिक मजिस्ट्रेट को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न कराने के लिए आयोग के निर्देशानुसार सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। साथ ही अपर कलेक्टर गुंचा सनोबर एवं जिला पंचायत सीईओ हर्ष सिंह ने भी इछावर जनपद के अनेक मतदान केन्द्रों पर चल रही मतदान की कार्यवाही का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारी-कर्मचारियों को दिए।
104 साल की रेशम बाई ने भी डाला वोट-
इछावर जनपद के ग्राम पंचायत खजुरिया घेंघी में 104 वर्षीय रेशम बाई को सुबह जब पता चला कि आज पंचायत के चुनाव हैं, तो उन्होंने अपने नाती विजेन्द्र सिंह से कहा कि मैं भी वोट डालने जाउंगी। दादी के उत्साह को देखते हुए विजेन्द्र उन्हें मतदान केन्द्र लाए और रेशम बाई ने मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि अपने गांव की सरकार बनाने के सभी को अवश्य मतदान करना चाहिए। पंचायत चुनाव में मतदान करने आई शिप्रा उइके, ताराबाई, उमाबाई, संजू बाई, कुमेर, प्यारेमियां, शिवनारायण ने मतदान करने के बाद प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हमने अपनी गांव की सरकार बनाने में अपना योगदान दिया है। आज हमने अपने मताधिकार का उपयोग किया है। उन्होंने सभी से अपनी पसंद का उम्मीदवार चुनने तथा अपने गांव की सरकार बनाने के लिए अवश्य मतदान करने की अपील की।
यहां रही तनावपूर्ण स्थिति-
नसरूल्लागंज जनपद पंचायत के तहत आनेे वाली ग्राम पंचायत जमुनिया में कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थितियां भी निर्मित हुईं। दरअसल जमुनिया ग्राम पंचायत में पांडागांव भी आता है। यहां पर दोनों गांवों में बूथ बनाए गए। यहां के बूथों पर लंबी-लंबी लाइन भी दिखाई दी। जमुनिया ग्राम पंचायत में तो मतदान केंद्र पर तीन बजे के बाद भी लंबी लाईन लगी रही। जमुनिया एवं पांडागांव दोनों बूथ अतिसंवेदनशील बूथ माने जाते हैं। यहां पर पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी भी तैैनात रहे।
इन बूथों पर दिखाई दी कम भीड़-
पंचायत चुनाव केे दौरान जो ग्राम पंचायतेें निर्विरोध हो चुकी थीं उन ग्राम पंचायतोें केे बूथों पर स्थिति कुछ अलग नजर आई। दरअसल यहां पर जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत सदस्यों के लिए मतदान हुआ। नसरूल्लागंज विकासखंड की ग्राम पंचायत ससली में तोे सिर्फ जिला पंचायत सदस्य के लिए मतदान हुआ। यहां पर पंच, सरपंच एवं जनपद पंचायत सदस्य पहले ही निर्विरोध घोषित हो चुके हैं। ऐसे में यहां पर सिर्फ जिला पंचायत सदस्य के लिए मतदान हुआ।
जीत पर मनाया जश्न, की आतिशबाजी-
पंचायत चुनाव में जीत दर्ज करा चुके प्रत्याशियोें ने जहां जीत की खुशी पर जमकर आतिशबाजी की, तो वहीं ढोल-ढमाके भी बजाए गए। नसरूलागंज विकासखंड की ग्राम पंचायत सोयत में सरपंच प्रत्याशी हरिओम इवने ने जीत दर्ज कराई। उनकी जीत का जश्न भी ग्रामीणों ने जमकर मनाया।
चुनाव प्रेक्षक ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण-
त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के तहत दूसरे चरण में इछावर एवं नसरूल्लागंज जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव प्रेक्षक एसपीएस सलूजा ने इछावर एवं नसरूल्लागंज के अनेक मतदान एवं मतगणना केन्द्रों का निरीक्षण किया। प्रेक्षक श्री सलूजा ने ग्राम वीरपुर, लोहापठार, आमडो, ढाबा, अमीरगंज, भिलाई, लाड़कुई, राला तथा रगड़ा में मतदान एवं मतगणना केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने केन्द्रों पर पीठासीन अधिकारियों और मतदान दलों के अन्य कर्मचारियों से मतदान एवं मतगणना की जानकारी ली।