सीहोर: विधानसभा चुनाव से पहले शक्ति-प्रदर्शन, दावेदारों की बढ़ाई टेंशन

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल अमीता अरोरा ने किया कार्यकर्ता सम्मेलन

सीहोर। मध्यप्रदेश में होेने वाले विधानसभा चुनाव से पहले टिकट को लेकर दावेदारी करने वाले नेता अपने-अपने तरीकों से चुनावी तैयारियों में जुटे हुए हैं। इन्हीं तैयारियों के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल अमीता अरोरा ने भी टिकट को लेकर अपनी पुख्ता दावेदारी जताते हुए कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने शक्ति प्रदर्शन किया। इस शक्ति प्रदर्शन के बहाने उन्होंने टिकट के अन्य दावेदारों की टेेंशन को भी बढ़ा दिया है। भाजपा नेता श्री अरोरा ने सीहोर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओें का सीहोर में सम्मेलन आयोेजित किया। इस दौरान हजारों की तादाद में पहुंचे सीहोर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने शहर में रैली निकाली। रैली कोतवाली चौराहे से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए बाल बिहार मैदान पर पहुंची। यहां पर भाजपा नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अमिता अरोरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इधर सीहोरवासियों की समस्याओं के निवारण के लिए श्री अरोरा ने समस्या निवारण कार्यालय का शुभारंभ भी किया।
झंडे-बैनर लेकर पहुंचे गांव-गांव से कार्यकर्ता-
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा द्वारा चुनावी तैयारियोें कोे लेकर आयोजित किए गए कार्यकर्ता सम्मेेलन में सीहोर विधानसभा क्षेेत्र के गांव-गांव सेे कार्यकर्ता, नेता झंडेे-बैनर के साथ में सीहोर पहुंचे। गांव-गांव सेे कार्यकर्ता, नेता अपनेे-अपने वाहनों के साथ में सीहोर पहुंचे। कोतवाली चौराहे पर श्री अरोरा दंपत्ति ने अपने कार्यकर्ताओं की ढोल-बाजों के साथ भव्य अगवानी करते हुए उन पर पुष्प वर्षा की तो वहीं उनका फूलमाला पहनाकर स्वागत, सत्कार किया। इसके बाद कोतवाली चौराहे से रैली निकाली गई। रैली कोतवाली चौराहा से शुरू हुई, जो कि मुख्य बाजार, बदरी महल चौराहा, पान चौराहा, बड़ा बाजार, अटल बिहारी वाजपेयी चौराहा से मनकामेश्वर मंदिर होते हुए बाल बिहार मैदान पर पहुंची। रैली में हजारों कार्यकर्ताओं के साथ सैकड़ों वाहनों का काफीला भी शामिल रहा। भव्य रैली के दौरान भाजपा नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अमीता अरोरा खुली गाड़ी में हजारों समर्थकों और कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए चले। इस दौरान शहर में अनेक जगह अरोरा दंपत्ति का फूलमाला पहनाकर, पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया। वरिष्ठ नेता जसपाल सिंह अरोरा के नेतृत्व में निकाली गई कार्यकर्ता रैली में डीजे, बैंड बाजे, इंदौरी ढोल भी बजाए जा रहे थे तो दूसरी ओर देशभक्ति गीतों पर भाजपा कार्यकर्ता नाच रहे थे।
डबल इंजन की सरकार बहा रही विकास की गंगा-
सीहोर केे बाल विहार मैदान में आयोजित सभा में उपस्थित सीहोर विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव से एवं शहर से पहुंचे हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा ने कहा कि देश-प्रदेश में डबल इंजन की सरकार चल रही है। यह डबल इंजन की सरकार विकास की गंगा बहा रही है। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विकास की गंगा बहा रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सीहोर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों के विकास कार्य कराए गए। किसानों, मजदूरों, गरीबों, महिलाओं, विद्यार्थियों के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ भी अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा ने कहा कि भाजपा की मध्यप्रदेश सरकार हर ग्राम, पंचायत में और शहरी क्षेत्र में पक्की सड़कें, नालियां, स्कूल, ग्राम पंचायत भवन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक भवन आदि निर्माण एवं विकास कार्य करा रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र सीहोर का हर एक व्यक्ति मेरे परिवार का सदस्य है। अरोरा परिवार हमेशा से आपके सुख-दुख में सबसे पहले आकर खड़ा हुआ है। जनहित के मुद्दों पर हमेशा अरोरा परिवार ने आवाज उठाई है। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अमीता अरोरा ने कहा कि मेरा परिवार हमेशा से जनता के लिए समर्पित रहा है और हमेशा आप सभी का आशीर्वाद भी हमें मिला है। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं नगर पालिका अध्यक्ष रहते हुए सीहोेर शहर एवं गांव-गांव में करोड़ोें रुपए के विकास कार्य कराए गए हैं। सैकड़ों बेरोजगारों को रोजगार से लगाया है। हमेशा किसानों की समस्याओं के निवारण के लिए भी तत्पर रहे हैं। अरोरा परिवार पर आपका आशीर्वाद इसी प्रकार बना रहे हमारी बस यही मनसा है।
समस्या निवारण कार्यालय का हुआ शुभारंभ-
सीहोर नगरवासियों सहित सीहोर विधानसभा क्षेत्र के लोगोें की समस्याओं का निराकरण एवं उन्हें सरकारी योजनाओें का लाभ दिलाने सहित उनकी हर प्रकार की समस्याओं को लेकर समस्या निवारण कार्यालय का शुभारंभ भी किया गया। कार्यालय में भाजपा नेता श्री अरोरा खुद बैठकर लोगोें की समस्याओं को सुनेंगे और उनका निराकरण कराएंगे। वे फोन पर भी उपलब्ध रहेंगे। भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा का कहना है कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देश-प्रदेश की खुशहाली के लिए लगातार काम कर रहे हैं, योजनाएं चलाकर उनका लाभ दे रहे हैैं तोे अब सीहोेर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को भी योजनाओं का लाभ दिलाने उनकी समस्याओें का निराकरण करने के लिए समस्या निवारण कार्यालय का शुभारंभ किया गया है।

Exit mobile version