
सीहोर। जिला न्यायालय सीहार के प्रांगण में नवनिर्वाचित जिला अधिवक्ता संघ कार्यकारिणी का पदभार ग्रहण एवं नवांतुक प्रधान जिला न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा तथा स्थानांतरित प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश का स्वागत व विदाई कार्यकम आयोजित किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में दोनों न्यायाधीशों ने अपना उदबोधन दिया। इसमें विशिष्ठ अतिथि सुरेश सिंह विशेष न्यायाधीश थे तथा कुटुम्ब न्यायालय की प्रधान न्यायाधीश सुमन श्रीवास्तव एवं प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार शाही, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी अर्चना नायडू बोडे एवं समस्त न्यायाधीगण उपस्थित रहे। जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष के रूप में राधेश्याम यादव एवं सचिव राजेश वर्मा, उपाध्यक्ष सचिन तिवारी, कोषाध्यक्ष संजय भारद्वाज, सहसचिव रिषभ दांगी एवं पुस्तकालय अध्यक्ष हृदेश वशिष्ठ ने पदभार ग्रहण किया। कार्यकम में मुख्य एवं सहायक चुनाव अधिकारी जीके उपाध्याय एवं जीडी बैरागी का सम्मान किया गया। इस दौरान विशेष अतिथि के रूप में प्रेम सिंह भदौरिया अध्यक्ष स्टेट बार काउंसिल म.प्र. उपस्थित हुए। उन्होंने जिला बार को हरसंभव मदद देने के साथ ही अधिवक्ता कल्याण हेतु उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र सिंह सिसोदिया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता कर संबोधित किया तथा एनपी उपाध्याय एवं रामनारायण ताम्रकार, शरद जोशी ने भी अपना उदबोधन दिया। कार्यकम का संचालन रूपेश सक्सेना द्वारा किया गया।