Newsमध्य प्रदेशसीहोर

सीहोर: पुरानी पेंशन की मांग को लेकर अध्यापकों ने भरी हुंकार, निकाली विशाल वाहन रैली

सीहोर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहा है। अब इसको लेकर संयुक्त मोर्चा द्वारा विशाल वाहन रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा गया। प्रांतीय आव्हान पर अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चे ने नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना के साथ वरिष्ठता देकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग एवं कृमोन्नित को लेकर अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चे के बैनर तले तहसील चौराहे पर धरना देकर विशाल वाहन रैली निकाली। वाहन रैली शहर के मुख्य मार्गों से होकर निकली। इसके बाद मुख्यमंत्री एवं प्रमुख सचिव शिक्षा विभाग के नाम से ज्ञापन नायब तहसीलदार शैफाली जैन को सौंपा गया। ज्ञापन में पुरानी पेंशन वरिष्ठता के साथ के अतिरिक्त अन्य प्रमुख मांगो में ग्रेजुएटी, क्रमोन्नित, समयमान वेतनमान, अनुकम्पा नियुक्ति, पदोन्निति, निःशुल्क चिकित्सा सुविधा सहित 11 सूत्रीय मांगें रही। जिला स्तर पर धरना में प्रांतीय पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारियों ने उपस्थित शिक्षकों एवं अध्यापकों को संबोधित किया। संबोधन के पश्चात रैली निकाली। इस दौरान अध्यापकों ने चेतावनी भी दी है कि यदि मांगों का निराकरण शीघ्र नहीं किया गया तो अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चे का अगला कदम भोपाल में संभागीय सम्मेलन एवं 20 अगस्त से भोपाल में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन होगा। धरना एवं रैली कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल होने वाले प्रांतीय एवं जिला कार्यकारिणी के सतीश त्यागी, विश्वजीत त्यागी, संजय सक्सेना, कमल बैरागी, शिवनारायण गौर, मुकेश कुशवाह, प्रदीप नागिया, बलराम पंवार, गोपाल ठाकुर, राजेन्द्र ठाकुर, जयसिंह ठाकुर, राजेश तिवारी, जीवनसिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में अध्यापक एवं शिक्षक शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ищете лайфхаки для улучшения своей повседневной жизни? Или возможно вы хотите научиться готовить вкусные греческие блюда? Наш сайт предлагает множество полезных статей и советов, которые помогут вам в повседневной жизни. Мы также делимся секретами успешного огородничества, чтобы вы могли вырастить урожай своей мечты. Посетите наш сайт сегодня и начните улучшать свою жизнь уже сейчас! Βρείτε ένα πλαστό διαβατήριο σε Ένα παζλ που θα μπερδέψει τους πάντες" - загадочный тайтл Ποια είναι Παζλ με κόλπα: Μπορείτε Δοκιμή Δεξιοτήτων: Ο ντετέκτιβ 25 Αυγούστου 2025: Μόνο το 1 των ανθρώπων θα παρατηρήσει έν Μόνο οι άνθρωποι με αετίσια όραση" - Добро пожаловать на наш сайт, где вы найдете множество полезных советов и лайфхаков, связанных с кулинарией, садоводством и огородничеством. Узнайте, как приготовить вкусные греческие блюда, а также как вырастить свои собственные овощи и фрукты. Наши полезные статьи и советы помогут вам стать настоящим мастером на кухне и в огороде. Добро пожаловать в удивительный мир греческой кухни и природы!