
सीहोर। प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अपने संगठन को मजबूती देने में जुटी हुई है। लंबे समय से रिक्त पड़े पदों पर जहां नियुक्तियां की जा रही हैं तो वहीं कांग्रेस के अलग-अलग विभागों में भी कार्यकारिणी की घोषणाएं की जा रही हैं। अब इसी कड़ी में सीहोर जिले में आदिवासी कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी गठित की गई है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. बलवीर तोमर, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व विधायक रमेश सक्सेना, पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की सहमति एवं मार्गदर्शन में आदिवासी कांग्रेस के सीहोर जिला अध्यक्ष सुमित नर्रे ने कार्यकारणी घोषित की।
ये है कार्यकारिणी-
उपाध्यक्ष : रघुवीर बरेला, जगदीश बरेला, भवर सिंह कावरे, निर्भय सिंह, राजाराम सहरिया।
महासचिव : बलराम शीराम, दिनेश गुजरिया, धमुसेठ बरेला, विपत सिंह उइके, भोलाराम उइके, कपिल काकोड़िया, अर्जुन बरेला।
सचिव : कारण सिंह, श्यामलाल बरेला, पवन भिलाला, भगतराम परनाम, राहुल सेहारिया, अजय कागलिया, जितेंद्र उइके।
प्रवक्ता : सुमेर सिंह उईके।
मीडिया प्रभारी : दीपांशु टेमरे।