
सीहोर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह के निर्देश पर जिलेभर में स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। मतदाता जागरूकता महा अभियान के तहत जिले के 1071 ग्रामों में 20 हजार से अधिक लोगों ने एक साथ एक ही समय पर व्यापक जनजागरूकता महाअभियान ग्रामीण स्तर पर संचालित किया गया। इस दौरान पोस्टर निर्माण कर जागरूकता नारे लेखन किया गया। इसके साथ ही अधिक से अधिक मतदान के लिए मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई एवं रैली निकालकर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया गया।
स्वीप गतिविधियों को जिलेभर में संचालित करने के लिए सहायक कलेक्टर अर्पित गुप्ता द्वारा सभी विभागों के जिला अधिकारियों से समन्वय कर मतदाता जागरूकता अभियान को प्रभावी रूप से चलाया जा रहा है। मतदाता जागरूकता महाअभियान में जिले की समस्त आशा कार्यकर्ता, आशा पर्यवेक्षक तथा ग्राम सभा स्वस्थ ग्राम तदर्थ समिति के सदस्यों के साथ ही बड़ी संख्या में नागरिकों ने हिस्सा लिया और मतदाताओं से शत-प्रतिशत तथा निर्भीक एवं निष्पक्ष होकर मतदान करने की अपील की गई।
दिलाई शपथ, ताकि ज्यादा से ज्यादा हो मतदान-
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई और मतदाताओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवाओं सहित गणमान्य नागरिक, समिति के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर शपथ में कहा गया कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर धर्म, जाति, समुदाय, भाषा, अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों हर बूथ पर में अपने मताधिकार का शत प्रतिशत मताधिकार का प्रयोग करेंगे और आम मतदाताओं को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।
कलेक्टर ने किया मतदान तैयारियों का निरीक्षण-
वी. कोटश्वरम्मा सीहोर जिले के लिए व्यय लेखा प्रेक्षक नियुक्त-