
सुमित शर्मा, सीहोर
मध्यप्रदेश में इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं। चुनावी तैयारियों को अमलीजामा पहनाने के लिए जहां कांग्रेस मैदान में उतर गई है तो वहीं भाजपा ने भी अबकी बार-200 पार के लिए कमर कस ली है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के लगातार दौरे कार्यक्रम के बाद अब भाजपा ने भी अपने दिग्गज एवं केंद्रीय नेताओं को मध्यप्रदेश के जिलों का दायित्व सौंपा है। इसी कड़ी में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को भाजपा के संगठनात्मक तीन जिले सीहोर, भोपाल एवं भोपाल ग्रामीण का दायित्व सौंपा गया है। उन्होंने सीहोर पहुंचकर भाजपा के प्रबुद्धजन नेताओं से चर्चा की है। इस बैठक को प्रबुद्धजन बैठक का ही नाम दिया गया। केंद्रीय मंत्री श्री तोमर शनिवार को सीहोर पहुंचे और उन्होंने सीहोर के पूर्व विधायक, पूर्व पदाधिकारियों सहित जिलाध्यक्ष, विधायक एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ चर्चा कर सीहोर की राजनीति का मर्म भी समझा। इससे पहले सीहोर पहुंचे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, विधायक सुदेश राय, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रिंस राठौर, पूर्व जिपं अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा, पूर्व अध्यक्ष नपा नरेश मेवाड़ा सहित अन्य पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत सत्कार किया।
सीएम का गृह जिला, इसलिए सबकी नजर-
भाजपा विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सक्रिय है। इसके लिए जहां जिला स्तर पर बैठकों का दौर शुरू हो गया है तो वहीं भाजपा ने ऐसी विधानसभा सीटों पर ज्यादा फोकस किया है, जहां से पार्टी की हार होती रही है। भाजपा ने अपने केंद्रीय नेताओं एवं केंद्रीय मंत्रियों को इन सीटों की जिम्मेदारी दी है। इसी तरह एक-एक मंत्री को तीन-तीन जिलों की कमान भी दी गई है, जहां पर इन्हें जाकर चुनावी तैयारियों को लेकर पूर्व नेताओं, पदाधिकारियों से चर्चा करके स्थिति का आंकलन करना है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को सीहोर जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का गृह जिला होने के नाते सबकी नजर सीहोर जिला सहित यहां की विधानसभा सीटों पर भी रहती है। जिले की चार विधानसभा सीटों पर वर्तमान में भाजपा के विधायक ही हैं, लेकिन इस बार चुनाव से पहले कराए गए सर्वे में भाजपा की स्थिति ठीक नहीं आ रही है। इसके लिए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को सीहोर जिले की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रबुद्धजन नेताओं से चर्चा कर जानी सीहोर जिले की स्थिति-
इस दौरान उन्होंने भाजपा के पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष सीताराम यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा, पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अमीता अरोरा, पूर्व नपा अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, बनालाल त्यागी, सीहोर नगर के पूर्व पार्षदों, बुदनी विधानसभा से वरिष्ठ नेता एवं पूर्व अध्यक्ष मप्र राज्य वन विकास निगम गुरूप्रसाद शर्मा, सुनील माहेश्वरी सहित आष्टा, इछावर विधानसभा के भी प्रबुद्धजनों से चर्चा की। केंद्रीय मंत्री ने सभी से अलग-अलग चर्चा की है। सूत्रों की मानें तो इस दौरान कई ऐसे नेताओं से भी उन्होंने अलग से चर्चा की है, जो कहीं न कहीं भाजपा संगठन एवं सरकार से नाराज चल रहे हैं। विधानसभा चुनाव में कहीं ये नेता पार्टी में बगावत न कर दें, इससे पहले उन्हें मनाने की भी कोशिशें की जा रही है। केंद्रीय मंत्री ने प्रबुद्धजनों ने वर्तमान में विधायकों की स्थिति पर चर्चा की तो वहीं कई वरिष्ठ नेताओं से उन्होंने प्रदेश स्तर का भी फीडबैक लिया। सीहोर, इछावर, आष्टा विधानसभा को लेकर केंद्रीय मंत्री के पास वर्तमान विधायकों का फीडबैक नेगेटिव गया है। उनकी जमीनी रिपोर्ट बेहतर नहीं बताई गई है।
केंद्रीय मंत्री मीडिया से बोले- सभी भ्रष्ट नेता हो रहे एकसाथ-
केन्द्रीय मंत्री ने कराई सुशील ताम्रकार की घर वापसी-
भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा ने किया स्वागत-