Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

सीहोर को भोपाल के उपनगर के रूप में किया जाएगा विकसित, मैट्रों ट्रेन से भी जुड़ेगा शहर

सीहोर। सीहोर नगर का विकास भोपाल के उपनगर के रूप में होगा। इसके साथ ही सीहोर को भविष्य में मैट्रों ट्रेन से भी जोड़ा जाएगा। सीहोर में विकास की गंगा बहाई जाएगी। सीहोर मेरी रग-रग में बसता है। यहां का सरबती गेहूं देश-दुनिया में अपनी पहचान बना चुका है तोे वहीं यहां की कचौड़ियां, पान, नमकीन-सेव भी प्रसिद्ध हैं। सीहोर आने वाले इनका स्वाद जरूर चखते हैं। ये बातें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौैहान ने कही। मुख्यमंत्री अपनी धर्मपत्नी साधना सिंह एवं पुत्र कार्तिकेय चौहान के साथ सीहोर नगर का गौरव दिवस मनाने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सीहोर नगर का भ्रमण भी किया। नगर भ्रमण के दौरान नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने सभी शहरवासियों को गौरव दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी। इस दौरान सांसद रमाकांत भार्गव, विधायक सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, भाजपा के वरिष्ठ नेता जसपाल सिंह अरोरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी साथ रहे।
जगह-जगह हुआ स्वागत-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नगर भ्रमण के दौरान बड़ी संख्या में शहर के अनेक सामाजिक संस्थाओं, व्यवसासियों, वृद्ध नागरिकों, युवाओं, बच्चों तथा महिलाओं ने मुख्यमंत्री का फूलमाला पहनाकर स्वागत-सत्कार किया। इस दौरान अनेक लोगों द्वारा मंच से भी मुख्यमंत्री श्री चौहान का स्वागत किया गया। सीहोर नगर के गौरव दिवस पर आयोजित अनेक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद मुख्यमंत्री कोतवाली चौराहे से टाउन हॉल तक लोगों के बीच से होते हुए गुजरे। इस दौरान अनेक लोगों ने उनका हार पहनाकर तथा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, विदिशा सांसद रमाकांत भार्गव, भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, विधायक सुदेश राय, आष्टा विधायक रघुनाथ मालवीय, इछावर विधायक करण सिंह वर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष रवि मालवीय, जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह इंजीनियर, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित अनेक जनप्रतिनिधि भी सीहोर नगर के गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए।
सीहोर को मिली 41 करोड़ के निर्माण और विकास कार्यों की सौगात-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर नगर के गौरव दिवस के अवसर पर सीहोर नगर में 41 करोड़ रूपए से अधिक के निर्माण एवं विकास कार्यों का शिलान्यास तथा लोकार्पण कर नगरवासियों को बड़ी सौगात दी है। इन कार्यों में 19 करोड़ 38 लाख रूपए के निर्माण कार्यों का शिलान्यास एवं 22 करोड़ 21 लाख रूपए के कार्यों का लोकार्पण शामिल है।
मुख्यमंत्री ने किया इन कार्यों का शिलान्यास-
मुख्यमंत्री श्री चौहान 5 करोड़ रुपए की लागत से 100 सीटर कन्या छात्रावास (बाबू जगजीवन राम छात्रावास योजना) का शिलान्यास, 3 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत से सीहोर शहर में ब्रह्मपुरी तिराहे से श्मशान घाट इंदिरा नगर से फोरलेन बाईपास तक सीसी मार्ग का निर्माण कार्य, 6 करोड़ 89 लाख रुपए की लागत से कोलीपुरा तिराहे से झागरिया बायपास तक फोरलेन सीसी मार्ग का निर्माण, 33 लाख रूपए की लागत से बांसिया से बरनावद सड़क निर्माण, 60 लाख रूपए की लागत से अहमदपुर बरखेड़ा हसन रोड से पंदा सड़क निर्माण, 35 लाख रूपए की लागत से बरखेड़ा दोराह से चौकी सड़क निर्माण, 66 लाख रूपए की लागत से खाईखेड़ा छतरी रोड से रामजाखेड़ा सड़क निर्माण, 60 लाख रूपए की लागत से चरनाल रोड से मोतीपुरा कलां सड़क निर्माण, 29 लाख रूपए की लागत से श्यामपुर रोड से मानपुरा, 51 लाख रूपए की लागत से सिराड़ी से रासलाखेड़ी सड़क निर्माण तथा 65 लाख रूपए की लागत से अहमदपुर रोड से विलेज गोंडी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री ने किया इन कार्यों का लोकार्पण-
मुख्यमंत्री ने एक करोड़ 12 लाख रूपए की लागत से बने मोतीपुरा बैराज का लोकार्पण किया। इसी प्रकार एक करोड़ 29 लाख रूपए की लागत से बने छतरी बैराज का लोकार्पण, 3 करोड़ 86 लाख रूपए की लागत से बरखेड़ाहसन (टी-05) से लोधीपुरा उमरझिर, एक करोड़ 90 लाख रूपए की लागत से बने मुंगावली से बड़बेली सड़क, एक करोड़ 18 लाख रूपए की लागत से टी-06 एनएच 12 बराड़ी से सेमरादांगी मार्ग के चौनेज 2515 मीटर पर पुल, दो करोड़ 8 लाख रूपए की लागत से टी-06 एनएच 12 बराड़ी से सेमरादांगी मार्ग के चौनेज 5380 मीटर पर पुल, एक करोड़ 25 लाख रूपए की लागत से टी-06 एनएच 12 बराड़ी से सेमरादांगी मार्ग के चौनेज 7000 मीटर पर पुल, 8 करोड़ 44 लाख रूपए की लागत से बने शासकीय शाला (370), आंगनबाड़ी केन्द्र (180), उपस्वास्थ्य केन्द्र (08), आश्रम एवं छात्रावास (03), ग्रामीण पंचायत भवन (74), कुल-635 संस्थाओं में पेयजल व्यवस्था का कार्य तथा एक करोड़ 5 लाख रूपए की लागत से बने जिला शीघ्र हस्तक्षेप केन्द्र (डीईआईसी) भवन का लोकार्पण किया।
दुल्हन सा सजा सीहोर, घर-घर जलाए गए दीपक-
सीहोर शहरवासियों ने अपने सीहोर नगर के गौरव दिवस को पूरी धूमधाम से मनाया। गौरव दिवस को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। नगरवासियों ने अपने त्यौहारों की भांति ही सीहोर नगर के गौरव दिवस को भी हर्षाेल्लास से मनाया और एक-दूसरे को बधाई दी। गौरव दिवस को नगर के घरों, गली, मोहल्लों में साज-सज्जा कर, दीप लगाकर, रंगोली बनाकर और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाकर कर मनाया गया। सीहोर नगर का गौरव दिवस मानो किसी त्यौहार से कम नहीं लग रहा था। गौरव दिवस पर छात्र-छात्राओं, युवाओं, महिलाओं तथा बुर्जुगों में उत्साह की लहर दिखाई दी। सीहोर के नगरवासियों ने बताया कि जिस प्रकार हम हमारे घर-परिवार के सदस्यों का जन्मदिन मनाते हैं। उसी तरह हम अपने शहर का जन्मदिन भी गौरव दिवस के रूप में मना रहे हैं। सभी को अपनी जन्मभूमि पर गर्व होता है। हमें भी गर्व है कि हमने सीहोर में जन्म लिया। हम सभी सीहोर के वासी हैं, इसलिए हम सभी अपने सीहोर के गौरव दिवस को अपने त्यौहारों की तरह ही मना रहे हैं।
ये हुए आयोजन-
सीहोर नगर के गौरव दिवस के उपलक्ष्य में 25 नवंबर से पांच दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रभात फैरी, स्वच्छता संगोष्ठी, चित्रकला प्रतियोगिता, साइकिल रैली, मैराथन, रंगोली प्रतियोगिता, शहर के इतिहास एवं पर्यटन तथा विकास को बढ़ावा देने के लिए संगोष्ठी, नगर के इतिहास और पर्यटन से संबंधित निबंध प्रतियोगिता, खेल प्रतियोगिता, सामूहिक योग एवं सूर्य नमस्कार तथा संगीतिक कार्यक्रमों में नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गौरव दिवस के उपलक्ष्य में गौरव दिवस की पूर्व संध्या पर कोतवाली चौराहे पर आतिशबाजी भी गई, जिसमें रंग-बिरंगे पटाखों की रोशनी में सीहोर नगर के गौरव दिवस का स्वागत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Съвети за кулинарията, трикове за по-лесно готвене и полезни статии за градинарство - всичко на едно място! Разкрийте най-добрите методи за подобряване на вашите умения в кухнята и отглеждането на зеленчуци и плодове в градината! Научете как да направите вашия живот по-лесен и по-вкусен с нашите съвети и трикове. Какво да правим, ако морковите растат настранали: Прости правила за Какво ще се случи, ако напълно Защо е Защо котката оставя играчки в краката на Как редовното ходене замества фитнеса: изчисляване на натоварването Защо крушовите дървета не Защо чеcънът показва в 5 здравословни алтернативи за подобряване на вкуса: Как да замените Защо опитните градинари поливат касиса с вряла вода: разкриване на Защо споровете са здравословни: как Как да разберете страха на Как да Как да приготвим пилешки Направете живота си по-лесен с нашите лайфхакове и полезни статии за градинарство и кулинария. Открийте нови идеи за готвене и се научете как да отглеждате своя собствен огород с нашите съвети и трикове. Вижте как да направите живота си по-удобен и забавен с нашите благоприятни съвети и трикове.