
सीहोर। सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा नवयुवक संघ के चुनाव को लेकर एक बैठक ब्राह्मण समाज की धर्मशाला में आयोजित की गई। इसमें आगामी परशुराम जयंती चल समारोह को लेकर भी चर्चा की गई एवं युवा अध्यक्ष का चुनाव संपन्न कराया गया। इस दौरान सर्व सहमति से अध्यक्ष पंडित रजत व्यास को नियुक्त किया गया। बैठक की अध्यक्षता पंडित रमाकांत समाधिया महामंत्री सर्व ब्राह्मण समाज ने की एवं सभी युवकों ने सर्व सहमति से अपना मत पंडित रजत व्यास को दिया। अंत में समाज के कोषाध्यक्ष पंडित रूपेश तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।