Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

सीरीज 1 : सीहोर में अपने कामों से कम और कारनामों से ज्यादा चर्चाओं में भाजयुमो

- युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष लगातार घिरे हैं विवादों में, महामंत्री सहित अन्य पदाधिकारियों के भी सामने आए विवाद

सीहोर। भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ कहे जाने वाले भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) यूं तो पार्टी के कामों को जमीनी स्तर पर ले जाने का कार्य करता है, लेकिन सीहोर जिले में युवा मोर्चा अपने कामों से कम और अपने कारनामों के कारण भारतीय जनता पार्टी की किरकिरी कराने में जुटा हुआ है। सीहोर जिले में मोर्चा के अध्यक्ष भूपेंद्र पाटीदार जहां विवादों में घिरे रहते हैं तो वहीं महामंत्री का भी विवाद सामने आया है। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष, पदाधिकारियों के कारनामों के कारण अब युवा भी मोर्चे से जुड़ने में परहेज करने लगा है। यदि समय रहते पार्टी ऐसे विवादित पदाधिकारियों को पद से नहीं हटाएगी तो आने वाले समय में कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ेगा।
सीहोर जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों की मेहनत पर वर्तमान जिलाध्यक्ष पानी फेरने में जुटे हुए हैं। पूर्व अध्यक्षों ने जहां मोर्चा को सशक्त बनाकर भाजपा एवं युवा मोर्चा को मजबूती दी तो वहीं वर्तमान जिलाध्यक्ष की हठधर्मिता एवं मनमानी के कारण युवा मोर्चा के अन्य पदाधिकारियों की भी किरकिरी हो रही है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडलों में जहां सक्रिय पदाधिकारी, कार्यकर्ता मोर्चे को मजबूती देने की कवायद में जुटे हुए हैं तो वहीं अब युवा ऐसे मोर्चे से कन्नी काटने लगे हैं, जिनके अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों का ही विवादों से गहरा नाता हो। इसको लेकर जब युवाओं से चर्चा की गई तो उनका कहना है कि ऐसे विवादित अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों के साथ जुड़कर वे काम नहीं करना चाहते हैं। अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों को विवादों से दूर रहना चाहिए। यहां बता दें कि भाजपा द्वारा सीहोर जिले में तीन लाख नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है, जिसमें युवा मोर्चा ने एक लाख का लक्ष्य लिया है। युवा मोर्चा ने इसके लिए प्रत्येक बूथ पर 200 नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है। जिलेभर के 1238 बूथों पर पदाधिकारियों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, लेकिन अब युवाओं की दिलचस्पी विवादों में रहने वाले जिलाध्यक्ष के साथ काम करने की नहीं है।
विवादों से गहरा नाता –

सीहोर जिले में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र पाटीदार सहित अन्य पदाधिकारियों का विवादों से गहरा नाता है। भूपेंद्र पाटीदार पर थाना दोराहा में टॉवर बेचने की शिकायत दर्ज है। दरअसल दोराहा थाना अंतर्गत ग्राम झरखेड़ा में भूपेंद्र पाटीदार के खेत में प्राइवेट कंपनी ने मोबाइल का टावर लगाया था, जिसे बेच दिया गया। इसकी जानकारी जब मोबाइल कंपनी के अधिकारियों को मिली, तो वो भी हैरान हो गए कि कोई भला इतना बड़ा टावर कैसे बेच सकता है। कंपनी के अधिकारियों ने तत्काल खेत में जाकर टावर की जानकारी ली, तो टावर उन्हें नहीं मिला, जिसके बाद कंपनी प्रबंधन ने पूरे मामले की शिकायत दोहरा थाना में की। लोकसभा चुनाव में आचार संहिता के उल्लंघन की भी शिकायत हुई एवं जांच में मामला सही पाए जाने पर दोराहा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। पिछले दिनों भूपेंद्र पाटीदार एवं उनके भाइयों के साथ मारपीट का मामला भी सामने आया, जिसमें झूमाझटकी हुई एवं कपड़े भी फाड़े गए। मामला दोराहा थाने में पहुंचा तो वहां पर बैठकर राजीनामा भी हुआ। हालांकि इस मामले में थाना प्रभारी दोराहा राजेश सिन्हा का कहना है कि इस तरह का कोई भी मामना नहीं आया और न ही थाने में राजीनामा हुआ। जबकि जो राजीनामा हुआ है उसमें साफतौर पर लिखा गया है कि दोनों पक्ष थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे और यहां पर दोनों पक्षों के वरिष्ठजनों ने आपस में बातचीत की। खुद भूपेंद्र पाटीदार भी कह रहे हैं कि उनके साथ कोई मारपीट नहीं हुई है। भूपेंद्र पाटीदार पर ग्राम झरखेड़ा में भगवती नगर कॉलोनी भी बिना अनुमति के काटे जाने के आरोप हैं। इतना ही नहीं अपने रसूख का लाभ उठाकर अधिकारियों पर दबिश बनाकर यहां पर शासकीय राशि से निर्माण कार्य भी कराए गए हैं। रसूख का लाभ परिवार के अन्य लोगों को भी दिलाया। इसी तरह भाजयुमो के जिला महामंत्री महेंद्र ठाकुर पर भी मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ है। युवा मोर्चा के एक उपाध्यक्ष भी विवादों में हैं। उन पर जमीन की अनुमतियां गलत तरीके से लेने के आरोप हैं। इसी तरह अन्य पदाधिकारियों के भी कई कारनामें हैं, जिनके कारण भारतीय जनता पार्टी की किरकिरी हो रही है।
इनका कहना है-
भारतीय जनता पार्टी का युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं का संगठन है। यहां पर कार्यकर्ता ही सर्वोपरि है। यदि किसी कार्यकर्ता के साथ अन्याय हो रहा है तो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और न ही किसी विवादित पदाधिकारी को पार्टी में स्थान दिया जाएगा। सीहोर में जिलाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों के मामलों की जानकारी ली जाएगी।
– वैभव पंवार, प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा, मध्यप्रदेश

भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास पर कार्य करती है। पिछले दिनों युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के मामले सामने आए थे। इसके लिए पार्टी फोरम पर जानकारी ली गई है।
– रवि मालवीय, भाजपा जिलाध्यक्ष, सीहोर

सबका साथ, सबका विकास की बात करने वाली भाजपा में इनके कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को कारनामों का प्रशिक्षण दिया जाता है। भाजपा सरकार में है और इनके मोर्चाओं के पदाधिकारी नित नए कारनामों की इबादत लिखने में लगे हुए हैं। ये इनकी तासीर है और इन्हें इनका प्रशिक्षण भी दिया जाता है।
– राजीव गुजराती, कांग्रेस जिलाध्यक्ष, सीहोर

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Chcete se dozvědět tajemství úspěšného pěstování zeleniny na zahradě? Nebo potřebujete tipy na rychlé a chutné recepty? Navštivte náš web plný užitečných rad a lifestylových triků pro každodenní život. Zde najdete inspiraci pro zdravé jídlo, praktické nápady pro domácnost a mnoho dalších užitečných informací. Připojte se k naší komunitě a objevte nové možnosti pro zlepšení kvality života! Tajná příčina alergie 5 pravidel, Tajemná živná půda pro bakterie: jak se Dva kouzelné doteky pro papriky zahony jsou plné Záhada nadýchanch palačinek vyřešena: Tady je důvod, Jak se vyhýbat nemoci hlavy během Proč je čivava 5 znaků skutečné kompatibility, Topinkovac Zari Jako Hvezda: Cistici Triky Bez Rizika Čokoláda může ovlivnit mozek, pleť a dokonce Tajný tajemný elixír: jeden produkt, který vám vrátí Tři přísady pro babiččiny zázraky: Zelení Vyzkoušejte tyto užitečné triky pro každodenní život a objevte nové recepty pro vaření. Naše články o zahradničení vám pomohou vytvořit dokonalou zahradu. Získejte užitečné rady a tipy, které vám usnadní každodenní život.