Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

पीएम मोदी के जन्मदिन पर होगा सेवा पखवाड़े का आगाज

सीहोर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को पूरे प्रदेश के साथ ही सीहोर जिले में भी सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ होगा। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाया जाएगा, जिसका उद्देश्य जनभागीदारी, स्वच्छता, सेवा और जन कल्याणकारी कार्यक्रमों को बढ़ावा देना है।
अभियान का लक्ष्य सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना को मजबूत करते हुए लोकल फॉर वोकल को सशक्त बनाना है। कलेक्टर बालागुरू के. ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे इस दौरान जिले में विभिन्न गतिविधियां आयोजित करें और सुनिश्चित करें कि सीहोर इन अभियानों में अव्वल स्थान पर रहे।
जिलेभर में होंगी ये गतिविधियां
कलेक्टर के निर्देशानुसार सेवा पखवाड़ा के तहत जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता और पौधरोपण सहित कई अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
स्वास्थ्य और स्वच्छता: 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वास्थ्य केंद्रों पर रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर लगेंगे। सभी नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में स्वच्छता गतिविधियां संचालित की जाएंगी।
पर्यावरण संरक्षण: एक पेड़ मां के नाम और एक बगिया मां के नाम अभियानों के तहत पौधरोपण कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा सभी नगरीय निकायों और बड़ी ग्राम पंचायतों में नमो पार्क, नमो वन और नमो उपवन विकसित किए जाएंगे।
कला, संस्कृति और खेल: विद्यालय और जिला स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। साथ ही शैक्षणिक संस्थानों में विकसित भारत थीम पर चित्रकला, वाद-विवाद और निबंध प्रतियोगिताएं होंगी।
सामाजिक न्याय: 27 और 28 सितंबर को सामाजिक न्याय विभाग द्वारा दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगेए जहां उनका चिह्नांकन कर उपकरणों का वितरण किया जाएगा।
स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा: 2 अक्टूबर को खादी, स्थानीय उत्पादों और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए मेले और प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों की विशेष प्रदर्शनी होगी।
शिक्षा विभाग की विशेष गतिविधियां
सेवा पखवाड़े के दौरान शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
17 सितंबर: लेखन कौशल प्रतियोगिता
18 सितंबर: वक्तव्य कौशल
19 सितंबर: पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता
20 सितंबर: चित्रकला और प्रदर्शन कौशल प्रतियोगिता
21 सितंबर: नमो मैराथन
22 सितंबर: समूह चर्चा और वाद.विवाद प्रतियोगिता
23 सितंबर: राष्ट्रीय प्रतीकों पर क्विज
24 सितंबर: स्वास्थ्य जागरूकता चर्चा
25 सितंबर: संतुलित आहार चार्ट
26 सितंबर: शारीरिक व्यायाम और योगाभ्यास
27 सितंबर: पानी पीने की आदत पर जागरूकता
29 सितंबर: स्वच्छता प्रतिज्ञा
30 सितंबर और 1 अक्टूबर: लोकल फॉर वोकल गतिविधियां
2 अक्टूबर: एकता वृक्ष और एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button