
रेहटी। शासकीय महाविद्यालय रेहटी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ’मेरा युवा भारत डिजीटल साक्षरता के लिए युवा’ थीम पर सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ तहसील के ग्राम आंवलीघाट पर हुआ। यह शिविर 16 से 22 फरवरी 2026 तक चलेगा। इस दौरान कई जन-जागरूकता गतिविधियां आयोजित होंगी। इससे पहले महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अंजलि गढ़वाल ने दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया एवं सभी स्वयंसेवको को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम अधिकारी डॉ पुनीत कुमार मालवी के निर्देशन में यह शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में मुख्य रूप से मां नर्मदा स्वच्छता अभियान, एड्स जागरूकता, डिजीटल साक्षरता, पर्यावरण एवं जल संरक्षण, नशा मुक्ति अभियान, बाल विवाह सहित कई अन्य गतिविधियां भी होंगी। शिविर स्थल पहुंचकर स्वयंसेवको द्वारा साफ-सफाई की गई। इस अवसर पर शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया तथा स्वयंसेवकों द्वारा गांव में स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति एक जागरूक किया गया। शाम को रैली पोस्ट एवं रासेयो खेल हुए तथा ग्राम सम्पर्क किया गया। शिविर में छात्रा प्रभारी डॉ भावना शर्मा, डॉ मंजुलता नागरे, डॉ दीपक रजने, डॉ मनमोहन द्विवेदी सहित सभी स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
दूसरे दिन चला नर्मदा सफाई अभियान-