शाहगंज पुलिस का जुए की फड़ पर छापा, 5 जुआरियों को 20 हजार नकद के साथ किया गिरफ्तार

सीहोर। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शाहगंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक जुए की फड़ पर दबिश देकर 5 जुआरियों को रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपियों के पास से ताश के पत्ते और करीब 21 हजार रुपये की नकदी बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे और एसडीओपी रवि शर्मा के मार्गदर्शन में पुलिस अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है।
इसी कड़ी में शाहगंज थाना पुलिस को एक मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम खिडिय़ाकुर्मा में संतराम की टपरिया के पास कुछ लोग हार.जीत का दांव लगाकर अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने तत्काल एक पुलिस टीम गठित कर मौके पर भेजी।
पुलिस ने ऐसे घेराबंदी कर पकड़ा
पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए बताए गए स्थान संतराम की टपरिया पर दबिश दी। पुलिस को देखकर वहां हडक़ंप मच गया, लेकिन पुलिस बल ने चारों तरफ से घेराबंदी कर मौके से सभी 5 आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में मनोज मेहरा निवासी ग्राम होड़ा शाहगंज, नारायण मीना, प्रकाश मीना, जगदीश प्रसाद मीना, राकेश सल्लाम शामिल हैं। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जुए में दांव पर लगे 20 हजार 790 रुपये नकद और ताश के पत्ते जब्त किए हैं। शाहगंज थाने में सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

Exit mobile version