
सीहोर। विजयादशमी के पावन पर्व पर पुलिस लाइन में परंपरागत गरिमा और वैदिक विधि-विधान के साथ भव्य शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के राजस्व एवं पुनर्वास मंत्री करण सिंह वर्मा रहे।
आयोजन के दौरान मुख्य अतिथि करण सिंह वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, कलेक्टर बालागुरु के., पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने विधिवत मंत्रोच्चार के बीच पुलिस बल के अस्त्र-शस्त्रों का पूजन कर जिले में शांति, सौहार्द और सुरक्षा की कामना की।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे, एसडीएम तन्मय वर्मा, सीएसपी डॉ. अभिनंदना शर्मा, एसडीओपी प्रेमनारायण गोयल, डीएसपी प्रवीण चढ़ोकर, रक्षित निरीक्षक उपेंद्र यादव, थाना प्रभारी कोतवाली, थाना प्रभारी मंडी, महिला थाना प्रभारी, प्रभारी विशेष शाखा, प्रभारी यातायात और प्रभारी आम्र्स सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं पुलिस लाईन के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।