महाशिवरात्रि पर निकली शिव बारात, भक्ति में सराबोर हुआ सीहोर, जिलेभर में भी हुए आयोजन

सीहोर। महाशिवरात्रि पर्व पर सीहोर शहर सहित जिलेभर में जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस दौरान जहां सीहोर नगर में भव्य शिव बारात निकाली गई तो वहीं कुबेरेश्वर धाम में भी महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इधर जिले के प्रसिद्ध तीर्थ रूद्रधाम पर भी महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान महाकाल का निर्माण किया गया एवं अभिषेक, पूजा-अर्चना के साथ में यहां पर भस्म आरती की गई। इस दौरान प्रसादी का वितरण भी हुआ।
सीहोर की शान बन गई है शिव बारात, ठहर जाती है हर किसी की आंखें-
सीहोर नगर में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर हर वर्ष भव्य शिव बारात का आयोजन किया जाता है। यह शिव बारात अब सीहोर नगर की शान बन गई है। हर किसी को इस दिन का बेसर्बी से इंतजार होता है। शिव बारात जब शहर की गलियों से निकलती है तो हर किसी की आंखें देखने के लिए ठहर जाती है। शिव बारात आयोजन समिति के संरक्षक लोकेश सोनी एवं चल समारोह के अध्यक्ष राजीव गुजराती ने बताया कि नगर में शिव बारात चल समारोह में भगवान भोलेनाथ की बारात बटेश्वर महादेव मंदिर इंदौर नाके से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए काशीपति विश्वनाथ मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ हुई। इस दौरान चल समारोह में कई अनूठे और दर्शनीय आयोजन किए गए, वहीं बाबा महाकाल की अलौकिक झाकियां निकाली गई। शिवरात्रि उत्सव से नगर में एक अलग ही आलौकिक माहौल देखने को मिलता है। इस अवसर पर क्षेत्र के हज़ारों की संख्या में भक्तों ने बारात का आनंद लिया। महाशिवरात्रि उत्सव समिति के अध्यक्ष राजीव गुजरती एवं संरक्षक लोकेश सोनी ने बताया कि नगर में शिव बारात चल समारोह ने अपनी एक अलग प्रतिष्ठा स्थापित की है। हजारों की संख्या में शिव भक्त बाराती के रूप में शामिल होते हैं। राजीव गुजराती ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक भव्य चल समारोह धर्ममय माहौल में निकाला गया। इसमें कई अनूठे और दर्शनीय आयोजन किए गए। कार्यक्रम में बॉलीवुड फ़ेम रोहन रुद्राक्ष एंड ग्रुप दिल्ली, हनुमंत ध्वज परहक, महाकाल कला समूह कोटा राजस्थान, नितिन गिल आर्ट ग्रुप पंजाब, कृष्णा जी म्यूजिक ग्रुप दिल्ली, महाकाल भक्त मंडल बैरागढ़, इंदौर, भोपाल, बैरसिया की आकर्षक झाकियां, वृंदावन की रासलीला, राजस्थान का घुमर, 12 ज्योर्तिलिंग के दर्शन, बाबा महांकाल के दर्शन, वीर गुप्ता अघोरी ग्रुप हरियाणा की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। महाकाल आर्ट ग्रुप कोटा एवं इंदौर के कलाकारों द्वारा बाबा महाकाल की झांकियां कार्यक्रम में सुंदरता अपने रंग बिखरे। स्थानीय कलाकारों द्वारा बनाई गई भगवान भोलेनाथ के आदि योगी स्वरूप की भव्य प्रतिमा के साथ भक्तों को 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन हुए, वहीं दूसरी रासलीला शिव तांडव की प्रस्तुति दी। समिति के संस्थापक लोकेश सोनी ने बताया कि कलाकारों की प्रस्तुति हेतु चल समारोह मार्ग पर 20 पॉइंट निर्धारित किए गए थे, जिस पर हजारों की संख्या में भक्तों ने कार्यक्रम का आनंद लिया। वही बड़ी मात्रा में चल समारोह में दूध पेय का वितरण किया गया। समिति के अथक प्रयासों से कार्यक्रम को विशाल रूप दिया गया। इस अवसर पर अनेक स्थानों पर बारात का समाजसेवी संस्थाओं, विभिन्न समाज संगठनों, राजनीतिक संगठनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। महाशिवरात्रि उत्सव समिति के प्रमुख संरक्षक सन्नी महाजन, समाजसेवी अखलेश राय, नपा अध्यक्ष प्रिंस राठौर, पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल, समाजसेवी सतीश राठौर, राजाराम बड़े भाई, राजेन्द्र वर्मा, संस्थापक लोकेश सोनी, चल समारोह अध्यक्ष राजीव गुजराती, कमलेश अग्रवाल, पंकज गुप्ता, आयुष सोनी, प्रभारी ऋषि सोनी, राजू खत्री, संयोजक यश अग्रवाल, ऋषि सोलंकी, धीरू यादव, मोनी शर्मा, पंकज राय, कार्यक्रम प्रभारी यश यादव, हेमंत वर्मा, सागर सोनी, शुभम सक्सेना, दिव्यांश सक्सेना, पीयूष मालवीय, यश यादव, सर्वेश व्यास, मनीष मेवाड़ा, हरिओम सिसोदिया, अनुभव सेन, अनूप चौधरी, प्रमोद वर्मा, जागेंद्र खत्री,मुकेश वशिष्ठ, जयदीप नहलानी, दिनेश चावड़ा, सुनील भावसार, रवि खत्री, बल्ला खत्री, विक्की भासवार, गीताश भावसार, रोहित बाबा, देवेंद्र सेंगर, सुधीर सोनी, अनूप चौधरी, राजेश भावसार, दिनेश चावड़ा, लव चावड़ा, राकेश राठौर, अशोक गौतम, सागर सोनी, शुर्यांश जादौन, विक्की विश्वकर्मा, तनीश त्यागी, अभिषेक लोधी, अभिषेक मेवाड़ा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Exit mobile version