Newsआष्टाइछावरइंदौरग्वालियरजबलपुरजावरदेशनसरुल्लागंजबुदनीभोपालमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

नहीं बदला शिवराज सिंह चौहान का अंदाज, जनता के सामने घुटने टेककर किया प्रणाम, लिया आशीर्वाद

केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 25 करोड़ से अधिक के निर्माण एवं विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

सीहोर। केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान भले ही दिल्ली चले गए हों, लेकिन उनका अंदाज आज भी हमेशा की तरह निराला ही है। वे जब अपने गृह ग्राम जैत पहुंचे तो उसी अंदाज में अपनों से मिले और फिर शाहगंज में मंच से घुटने टेककर जनता को प्रणाम किया और उनका अभिवादन स्वीकार किया। केंद्रीय मंत्री ने यहां पर करोड़ों की सौगात भी दी। उन्होंने शाहगंज में आयोजित कार्यक्रम में 25 करोड़ रुपए से अधिक के विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वैभवशाली, गौरवशाली और शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है। किसानों, गरीबों, बहनों और युवाओं की बेहतरी के लिए सरकार प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में कार्य कर रही है। खेती के विकास और किसानों के कल्याण के लिए काम करना है। उत्पादन बढ़ाना है और उत्पादन की लागत कम करना है। किसानों को फसलों का उचित दाम दिलाना है। यदि प्राकृतिक आपदा आ जाए तो उसकी भरपाई भी करना है। उन्होंने कहा कि खेती का विविधीकरण करना है। कृषि के क्षेत्र में नई पद्धतियां अपनानी हैं, ताकि किसानों को खेती से अधिक से अधिक आमदनी हो सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास के क्षेत्र में भी तेजी से काम करना है। गांव के विकास और कल्याण के लिए योजनाबद्ध ढंग से काम किया जाएगा।

हर बहन को बनाना है लखपति दीदी-
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हर बहन को लखपति दीदी बनाना है, इस दिशा में भी तेजी से काम करेंगे। यह काम भी प्रधानमंत्री ने मुझे सौंपा है। मैं तेजी से इस अभियान पर भी काम करूंगा। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से कहा कि जिस विश्वास के साथ आपने मुझे जिम्मेदारी सौंपी है, मैं आपके विश्वास को कभी टूटने नहीं दूंगा।

इन कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमि पूजन-
कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने 25 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। कार्यक्रम में कुल 15 करोड़ 17 लाख 27 हजार की परियोजनाओं का भूमिपूजन किया। उन्होंने बुधनी के जैत में 5 करोड़ 8 लाख 94 हजार की लागत से निर्मित होने वाले शासकीय हाईस्कूल के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। बुधनी के बकतरा में 7 करोड़ 23 लाख 33 हजार लागत के शासकीय हाईस्कूल का निर्माण कार्य (भवन) का, बुधनी के नॉनभेट में 65 लाख लागत के उपस्वास्थ्य केंद्र, बुधनी के ग्राम पंचायत डोबी में 1 करोड़ 10 लाख लागत के सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य एवं ग्राम बकतरा के 1 करोड़ 10 लाख लागत के सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इसी प्रकार कुल 9 करोड़ 22 लाख 62 हजार की लागत निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने बुधनी में 1 करोड़ 15 लाख 5 हजार लागत के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। ग्राम शाहगंज में 2 करोड़ 70 लाख की लागत के घाट तथा संरक्षण निर्माण कार्य, 4 करोड़ 66 लाख 12 हजार की लागत वाले बुधनी के नारायणपुरा से होलीपुरा टप्पर 3.50 किमी मार्ग, बुधनी के ग्राम चीकली में 33 लाख की लागत वाले सीसी रोड का एवं बुधनी के ग्राम जवाहरखेड़ा में 38 लाख की लागत से निर्मित आंतरिक सड़क का लोकार्पण किया।

कृषि मंत्री ने संभावित लखपति बहनों से की चर्चा-
केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के बुधनी विकासखंड की संभावित लखपति बहनों से चर्चा की और उनकी गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री द्वारा बहनों से वर्तमान आय और आगे की योजनाओं पर चर्चा की गई। लखपति दीदी इनीशिएटिव कार्यक्रम अंतर्गत संभावित लखपति दीदी का लोकोस मोबाइल एप पर प्रशिक्षित लखपति दीदी सीआरपी प्रियंका नामदेव के माध्यम से सर्वे का शुभारंभ किया। इसमें ग्राम निमटोन के संगम आजीविका समूह की तुलसी दीदी की जानकारी एप्प पर डाली गई।

गृह ग्राम जैत में की मां नर्मदा की पूजा अर्चना –
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह ने ग्राम जैत में खेड़ापति मंदिर तथा मां नर्मदा की पूजा-अर्चना की एवं देश प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने जैत में बनने वाले हाईस्कूल भवन का शिलान्यास किया। केंद्रीय कृषि मंत्री ने ग्राम जैत में नर्मदा घाट का निरीक्षण किया और घाट निर्माण कार्य के संबंध में कलेक्टर प्रवीण सिंह से जानकारी ली। इससे पहले जैत पहुंचे केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का ग्रह ग्राम जैत में ग्रामवासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। कृषि मंत्री ने भी सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात शाहगंज में रोड शो के दौरान लोग केंद्रीय कृषि मंत्री का स्वागत करने के लिए आतुर दिखे और रोड शो के दौरान पुष्प वर्षा की गई।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Kan jij het woord 'wijn' in 7 seconden vinden: Каков тип мужчины подвергается риску: очень простой IQ-тест за 5 Kun jij de 3 Ontdek het verborgen woord in 6 seconden: Slechts 2% van de Adelaarsogen: het supermoeilijke puzzelspel waarbij je binnen 5 seconden Alleen mensen met een Krankzinnige optische De ultieme uitdaging: kun jij