Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

कल भेरुंदा में पौधरोपण करेंगे शिवराज….

सीहोर। अपने पौधरोपण के संकल्प को निरंतर जारी रखते हुए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान कल 28 फरवरी को भेरुंदा के प्रवास पर रहेंगे। जारी आधिकारिक दौरा कार्यक्रम के अनुसार श्री चौहान यहां एक पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और स्थानीय नागरिकों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
केंद्रीय मंत्री के निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक वे शनिवार सुबह 8 बजे अपने भोपाल स्थित निवास से सडक़ मार्ग द्वारा भेरुंदा के लिए प्रस्थान करेंगे। लगभग दो घंटे के सफर के बाद वे सुबह 10 बजे भेरुंदा पहुंचेेंगे।
पौधरोपण और स्थानीय संवाद
भेरुंदा पहुंचने के बाद सुबह 10 बजे से 10.40 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। इस दौरान श्री चौहान पौधरोपण करेंगे। उल्लेखनीय है कि श्री चौहान पिछले पांच वर्षों से प्रतिदिन एक पौधा लगाने के अपने संकल्प का पालन कर रहे हैं, चाहे वे देश के किसी भी हिस्से में हों। पौधरोपण के पश्चात वे वहां आयोजित कुछ स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे और क्षेत्र की जनता से भेंट करेंगे।
दोपहर में वापस लौटेंगे भोपाल
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भेरुंदा में कार्यक्रमों को संपन्न करने के बाद वे सुबह 10.45 बजे वापस भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे। दोपहर लगभग 12.45 बजे उनका काफिला पुन: भोपाल स्थित उनके निवास पर पहुंचेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button