अच्छी बारिश की कामना को लेकर समाजसेवी आशीष गहलोत ने की तीन किलोमीटर लंबी दंडवत यात्रा

सीहोर। अच्छी वर्षा और किसानों की समृद्धि की कामना को लेकर समाजसेवी आशीष गहलोत ने बुधवार को सीवन नदी तट स्थित गंगेश्वर महादेव मंदिर से प्राचीन गणेश मंदिर तक लगभग तीन किलोमीटर लंबी दंडवत यात्रा की। उन्होंने यह कठिन और श्रद्धापूर्ण यात्रा लगभग तीन घंटे में पूरी की। इस मौके पर संत माधवदास महाराज ने यात्रा का शुभारंभ किया। दंडवत यात्रा के दौरान करणी सेना परिवार की ओर से ईश्वर सिंह चौहान, अजीत सौलंकी, पवन राठौर, राजू बोयत,  पंडित अरुण पांडे, पंडित कुणाल व्यास, विशाल परदेशी, पवन केवट, अजय रेकवार, विनित गोयल, राकेश वर्मा, प्रकाश नागर, सेवा यादव, सुनील, अंकित विश्वकर्मा, राहुल, कीटू जाधवानी, आयुष गुप्ता, अंकित परमार, मुकेश गाड़ोदिया,प्रकाश नगर, राकेश वर्मा, अभिजीत सोलकी आदि शामिल थे।
अनेक स्थानों पर दंडवत यात्रा का स्वागत
नगर पालिका परिषद के सामने नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित अन्य ने  श्री गहलोत का स्वागत किया। इसके अलावा श्री सिद्ध हनुमान मंदिर पर विशाल परदेशी, राकेश माहेश्वरी, आशोक, राजेश परिहार आदि ने किया। बड़ बाजार में मनोज जैन मित्र मंडल, सुरेश साबू, आशीष गुप्ता, आयुष सोनी ने किया। इसके अलावा शुगर फैक्ट्री चौराहा क्षेत्र में पार्षद अजय पाल राजपूत, आशीष कुशवाहा, बलराम कुशवाहा आदि ने किया।
दंडवत यात्रा के दौरान मार्ग में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समाजसेवी एवं नागरिक मौजूद रहे। यात्रा के पूरे मार्ग में भगवान शिव और श्री गणेश के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। अनेक लोगों ने सीवन घाट से प्राचीन गणेश मंदिर तक आशीष गहलोत का उत्साहवर्धन करते हुए यात्रा में सहभागिता निभाई। पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर थम जाने के कारण क्षेत्र में गर्मी और उमस बढ़ गई थी। पर्याप्त वर्षा नहीं होने से किसान भी अपनी फसलों को लेकर चिंतित हैं और कई स्थानों पर फसलें प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। ऐसे समय में अच्छी बारिश, क्षेत्र की खुशहाली और किसानों के कल्याण की मंगलकामना को लेकर यह विशेष दंडवत यात्रा निकाली गई। यात्रा प्रारंभ होने से पहले सीवन नदी तट स्थित गंगेश्वर महादेव मंदिर में मंदिर के पुजारियों एवं संतों ने विधिवत पूजन-अर्चन कर आशीष गहलोत को आशीर्वाद प्रदान किया। यात्रा के दौरान शहर के अनेक समाजसेवी, धर्मप्रेमी एवं श्रद्धालु उनके साथ चलते रहे और उनका हौसला बढ़ाते रहे। प्राचीन गणेश मंदिर पहुंचकर आशीष गहलोत ने भगवान श्री गणेश के दर्शन-पूजन किए तथा क्षेत्र में समय पर अच्छी वर्षा, किसानों की समृद्धि, सुख-शांति और जनकल्याण की प्रार्थना की। श्रद्धालुओं ने भी ईश्वर से प्रदेश एवं क्षेत्र में भरपूर वर्षा होने और सभी के जीवन में खुशहाली आने की कामना की।

Exit mobile version