वंदे मातरम् गान पर कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर का बड़ा बयान, बोले…

सीहोर। राष्ट्रगीत वंदेमातरम पूरे गाने पर आदेश को लेकर सियासी जंग छिड़ी हुई है। मुस्लिम धर्मगुरु इसका विरोध कर रहे हैं इस मुददे पर धर्माचार्य देवकी नंदन ठाकुर ने कहा कि जो लोग देश में रहते हैं। जिस देश में रहते हो, उस देश के रूल्स रेगुलेशन फालो करना चाहिए, जो लोग नहीं करते हैं वो इस देश का अपमान कर रहे हैं, उनको संवैधानिक दंड देना चाहिए।
कथा वाचक पं प्रदीप मिश्रा के कुबरेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण कथा और रूद्राक्ष महोत्सव का आयोजन चल रहा है। इस आयोजन में गुरुवार को धर्माचार्य देवकी नंदन ठाकुर शामिल होने कुबेरेश्वर धाम पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि इसे हम भारत माता कहते हैं, इसका दिया हुआ अन्न खा सकते हैं। यह देवी का दिया हुआ अन्न खा रहे हैं। अगर आप वंदे मातरम नहीं बोल सकते देश के रूल्स रेगुलेशन फॉलो नहीं कर सकते ऐसे लोगों को संवैधानिक दंड देना चाहिए।
मंदिरों का पैसा सरकार ले जा रहीं है
देवकीनंदन ठाकुर ने सनातन बोर्ड की बात पर कहा कि हमारे सबकी मांग है, हमारे मंदिरों का पैसा सरकारें ले जा रही है और उस पैसे का क्या हो रहा है। हमें नहीं पता है यह सब भगवान का है। शास्त्र कहते हैं कि भगवान के पैसे पर किसी का अधिकार नहीं है, भगवान का पैसा जनता जर्नादन के काम आ जाए इससे अच्छा क्या है, उससे माडर्न गुरुकुल बने गौशाला बने, गरीब भाई बहिनों की सहायता, उनकी बहिन बेटियों की शादियां हो, अस्पताल बने रोगियों का इलाज हो। मंदिर का पैसा सडक़ बनाने के लिए नहीं है। उन्होने कहा कि सनातन प्रीमियर लीग कर रहे हैं युवा और बच्चों को सनातन से जोड़ रहे हैं। जिससे वह आगे बढ़ेंगे तो सनातन भी आगे बढ़ेगा।



