Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सीहोर में स्ट्रॉबेरी की खेती! कमिश्रर ने की तारीफ…

सीहोर। भोपाल संभागायुक्त संजीव सिंह और कलेक्टर बालागुरू के. ने जिले का दौरा कर किसानों को कृषि विविधीकरण और आय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जिले के दो महत्वपूर्ण ग्रामीण क्षेत्रों ग्राम हीरापुर और धबौटी में किसानों द्वारा अपनाई जा रही उन्नत खेती और डेयरी गतिविधियों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण की शुरुआत ग्राम हीरापुर से हुईए जहाँ अधिकारियों ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना के तहत स्थापित एक दूध डेयरी इकाई का जायजा लिया। इस इकाई में दूध से पनीर, मावा एवं अन्य दुग्ध उत्पाद तैयार किए जाते हैं। संभागायुक्त संजीव सिंह ने डेयरी संचालक और अन्य अधिकारियों से उत्पादन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली और जिले में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए।
इसके बाद निरीक्षण दल ग्राम धबौटी पहुंचा, यहां हर्ष अग्रवाल द्वारा की जा रही आधुनिक और प्रायोगिक खेती का अवलोकन किया गया। किसान अग्रवाल ने स्ट्रॉबेरी, अंजीर, गोल्डन बेरी और ड्रैगन फ्रूट जैसी उद्यानिकी फसलों की उन्नत खेती कर रहे हैं। अधिकारियों ने किसानों द्वारा खेती में प्रयोग में लाई जा रही आधुनिक तकनीकों और नवाचारों की सराहना की।
क्रॉप पैटर्न बदलने पर जोर
निरीक्षण के बाद संभागायुक्त संजीव सिंह ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे किसानों को केवल परंपरागत खेती से आगे बढक़र, वर्तमान कृषि परिदृश्य के अनुरूप क्रॉप पैटर्न में बदलाव करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा किसानों को मांग के अनुरूप फसलों का चयन करना चाहिए और कृषि के साथ-साथ उद्यानिकी और दुग्ध उत्पादन को अपनाना चाहिए। नवीनतम कृषि तकनीकों के उपयोग से किसान अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं।
कलेक्टर बालागुरू के. ने जिले में दुग्ध एवं उद्यानिकी फसलों के उत्पादन की वर्तमान स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। निरीक्षण के दौरान संयुक्त आयुक्त विनोद यादव, उद्यान विभाग की संयुक्त संचालक जयमाला सिंह एवं सहायक संचालक जगदीश सिंह मुजाल्दा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Es domāju, ka ir svarīgi papildināt savu dzīvi ar dažādiem mazajiem trikiem, kas palīdz padarīt ikdienu vieglāku un interesantāku. Mūsu vietne piedāvā dažādus dzīveshakus, virtuves receptes un noderīgas raksti par dārzkopību, lai jūs varētu iedvesmoties, atrast jaunas idejas un iemācīties daudz noderīgu informāciju. Uzlabojiet savu ikdienu un iegūstiet jaunas zināšanas mūsu vietnē! Viena kļūda pilnībā sabojā garšu šefpavārs pastāstīja, Spathiphyllum bagatigi ziedēs pat ziemā: pievienosiet šo Sirsnīgi kartiņas miklā salāti: maigums, Zinātniskie noslēpumi: 9 soļi, Esiet gatavi iepazīties ar dažādiem dzīveshakiem, ēdienu gatavošanas padomiem un noderīgiem rakstiem par dārzkopību! Mūsu vietnē jūs atradīsiet daudz interesantu un noderīgu informāciju, kas palīdzēs jums izbaudīt dzīvi un gatavot gardus ēdienus savā virtuvē. Turpiniet lasīt un iegūstiet jaunas zināšanas un iedvesmu!