Newsआष्टासीहोर

सीएम राइज़ विद्यालय आष्टा में समर कैम्प समापन कार्यक्रम सम्पन्न

आष्टा। सी.एम. राइज शासकीय उत्कृष्ट उमावि आष्टा में 01 मई से 13 मई 2023 तक समर कैम्प का आयोजन प्रातः 08 बजे से 10 बजे के मध्य किया गया। शासन निर्देशानुसार पहली बार सीएम राइज़ विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश का सद्उपयोग के उद्देष्य से समर कैम्प आयोजित किए गए, जिसमें 125 विद्यार्थियों द्वारा समर केम्प में सहभागिता की गई। इस कार्यक्रम में आष्टा विधानसभा क्षैत्र के विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय, पार्षद प्रतिनिधि विषाल चैरसिया, पार्षद कोठरी दिनेष चैधरी, विधायक प्रतिनिधि सुमित मेहता, युवा मोर्चो अध्यक्ष मनीष धारवां, पंकज राठी, नीलेष खंडेलवाल, बसंत पाठक, पवन वर्मा एवं पालकगण उपस्थित हुए।

समर केम्प समापन कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थी सुनैना मेवाड़ा, अर्चित शर्मा, केषव साहू एवं साथी विद्यार्थी द्वारा ‘‘खुद जियो ओरो को भी जीने दो’’ गीत की मनमौहक प्रस्तुति दी गई, जिस पर विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय द्वारा पांच हजार रूपयें देने की घोषणा की गई। तत्पष्चात् विद्यालय की दीक्षिता महेष्वरी एवं सार्थियों द्वारा भरतनाट्यम प्रस्तुत किया गया।
स्वागत भाषण में विद्यालय के प्राचार्य मो. सितवत खान द्वारा बताया गया कि शासन द्वारा पहलीबार सी.एम. राइज़ विद्यालयों में समर केम्प का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने ग्रीष्म अवकाष का सदुपयोग करते हुए अपनी रूचि अनुसार प्रवीणता प्राप्त करने के प्रयास किए। पार्षद प्रतिनिधि विषाल चैरसिया ने अपने संबोधन में कहा कि सी.एम. राइज़ विद्यालयों में शासन के द्वारा खेलकूद की अनेक गतिविधियां संचालित की जा रही है, जिनके माध्यम से विद्यार्थी पढ़ाई के साथ साथ शारिरिक रूप से मजबूत हो रहे है। विद्यालय में पांच जून तक ग्रीष्म कालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। जिनमें विद्यार्थी सहभागिता कर सकते है। युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष मनीष धारवां द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि सी.एम. राइज़ विद्यालयों के माध्यम से विद्यार्थियों का चहुमुखी विकास किया जा रहा है, इसी कारण सी.एम. राइज़ विद्यालयों में लगातार विद्यार्थियों की संख्या बढ़ती जा रही है और विद्यार्थी गुणवत्तापूर्ण षिक्षा प्राप्त कर रहे है। क्षैत्रीय विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि पहले शासकीय विद्यालयों का स्तर ठीक नही था, जिस कारण ग्रामीण परिवेष एवं मध्यम और गरीब वर्ग के बच्चें उचित षिक्षा प्राप्त नही कर पा रहे थे। वर्तमान में मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान द्वारा सी.एम. राइज़ विद्यालयों के माध्यम से न केवल उच्च स्तरीय षिक्षा प्रदान करवाई जा रही है, बल्कि बच्चों का सर्वागीण विकास हो इस उद्देष्य से समर केम्प के आयोजन भी करवाएं गए। उन्होंने विद्यार्थियों का आव्हान किया कि वो अपनी उर्जा को सही कामो में लगाए और आपने समर केम्प के दौरान जिन विद्याओं को सीखा है, उनमें उत्कृष्टतम प्रदर्षन करने के प्रयास करें। विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्षन करने वाले विद्यार्थियों को विधायक द्वारा शील्ड एवं प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था के शिक्षक सतीश वर्मा द्वारा किया गया। विद्यालय में स्पोकन इंग्लिष एवं पर्सनालिटी डवलपमेंट दिनेष गहरवाल, गायन वादन, चित्रकला श्रीराम श्रीवादी एवं कु. स्वाति राठौर और खेलकूद एवं योग कु. सुनंदा वर्मा के मार्गदर्शन में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। इस अवसर पर सी.एम. राइज़ विद्यालय आष्टा के अंत्येष धारवां, जितेन्द्र गुठानिया, सतीष वर्मा, रामेष्वर दामड़िया, राजीव सारसिया, राजेष मालवीय, विजय हाटेकर, आशीष विष्वकर्मा, वीरेन्द्र सिंह, तेेजपाल सिंह, धीरज शर्मा, गौरीषंकर मालवीय, डी.एस. मांडवा, मुकुंद सिंह बऱोड़िया, एसके सिंगारिया, राजेश राठौर उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button